विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मधुबनी के मिथिला मार्केट में दिनदहाड़े चाकूबाजी, 20 वर्षीय युवक की मौत, भीड़ के उग्र होने से पहले आरोपित गिरफ्तार

Published: Tue, 24 Nov 2026 05:39 PM (IST)

मधुबनी के व्यस्त मिथिला मार्केट में दिनदहाड़े चाकूबाजी की घटना में 20 वर्षीय युवक मो. नईम की मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मो. अबरार को गिरफ्तार कर लिया, जिससे भीड़ के उग्र होने की आशंका टल गई।

मधुबनी सदर अस्पताल पहुंचे सदर एसडीपीओ वन अमित कुमा

मधुबनी सदर अस्पताल पहुंचे सदर एसडीपीओ वन अमित कुमा

HighLights

  1. मधुबनी के मिथिला मार्केट में दिनदहाड़े चाकूबाजी हुई।

  2. 20 वर्षीय युवक मो. नईम की गंभीर चोटों से मौत।

  3. पुलिस ने आरोपी मो. अबरार को तुरंत गिरफ्तार किया।

जागरण संवाददाता, मधुबनी। शहर के व्यस्त बाजार में दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी की घटना से सनसनी फैल गई। गंगासागर चौक स्थित मिथिला मार्केट में दो युवकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित भीड़ के उग्र होने और मॉब लिंचिंग की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाई और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

विवाद के बाद चाकू से हमला

घटना बीएसएनएल एक्सचेंज के सामने स्थित मिथिला मार्केट की है। यहां दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और चाकूबाजी की घटना हो गई। इसमें राजनगर थाना क्षेत्र के शेख टोला निवासी मो. नसीर के 20 वर्षीय पुत्र मो. नईम गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी मौत हो गई।

भीड़ जुटी, बाजार में मची अफरा-तफरी

दिनदहाड़े हुई वारदात के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवक की मौत की खबर से लोगों में आक्रोश फैल गया। भीड़ के उग्र होने और मॉब लिंचिंग की आशंका के बीच नगर थाना पुलिस ने मोर्चा संभाला और स्थिति को नियंत्रित किया।

आरोपित युवक गिरफ्तार

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चाकूबाजी के आरोपित युवक मो. अबरार को गिरफ्तार कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ-1 अमित कुमार, नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विवाद की वजह तलाश रही पुलिस

फिलहाल दोनों युवकों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ था, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। दिनदहाड़े बाजार में हुई इस वारदात से शहर में दहशत का माहौल है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।