मधुबनी में सड़क हादसे में जख्मी दूसरे युवक की मौत, शव के साथ एनएच जाम किया
मधुबनी के हरलाखी में सड़क हादसे में घायल दूसरे युवक की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ...और पढ़ें

ग्रामीणों का कहना है कि जब तक फरार चालक की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक सड़क जाम रहेगा।
जागरण संवाददाता, हरलाखी (मधुबनी)। Madhubani Road Accident: थाना क्षेत्र के बेता परसा चौक पर बीते दिनों हुए सड़क हादसे में जख्मी दूसरे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
युवक की मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने फरार चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव के साथ एनएच को जाम कर दिया।
फरार चालक की गिरफ्तारी की मांग
घटना के दिन ही हादसे में एक युवक की मौत हो चुकी थी। इसके बाद हादसे में जख्मी दूसरे युवक की भी इलाज के दौरान मौत हो गई।
दूसरे युवक की मौत के बाद ग्रामीण शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक फरार चालक की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक सड़क जाम रहेगा।
यह भी पढ़ें- मधुबनी में सड़क हादसे में विकास मित्र की मौत, ट्रक के बोनट में फंसकर 20 मीटर तक घिसटते रहे
