मधुबनी में NH-27 पर पुलिस वाहन और लॉरी में भीषण टक्कर, चालक और सिपाही की मौत
मधुबनी के फुलपरास में NH-27 पर पुलिस वाहन और लॉरी की भीषण टक्कर में वाहन चालक सह सिपाही गंभीर रूप ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, फुलपरास (मधुबनी)। Madhubani NH 27 Accident: फुलपरास थाना क्षेत्र के एनएच-27 पर खोपा-कोनार गांव के बीच सोमवार को पुलिस वाहन और लॉरी में भीषण टक्कर हो गई।
हादसे में पुलिस लाइन के वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान चालक सह सिपाही की मौत हो गई।
विपरीत लेन में पहुंचा वाहन
पुलिस के मुताबिक, पुलिस लाइन का वाहन गैरेज से ठीक करवाकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान खोपा से पहले एनएच-27 पर वाहन क्रॉस होकर विपरीत लेन से जा रही लॉरी में टकरा गया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल चालक को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।
डीएमसीएच में इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने लॉरी को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- दुर्गापूजा की खुशियों के बीच पुरुलिया में मातम: सड़क हादसे में एक युवक की जान गई, 4 अस्पताल में भर्ती
