विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मधुबनी में जयमाला के समय भीड़ लगा रहे युवकों को डांटा तो कर लिया अपहरण, सुपौल से बरामद

By Rudra Kant Mishra Edited By: Dharmendra Singh
Published: Wed, 13 May 2026 07:36 PM (IST)

मधुबनी के मधेपुर में जयमाला के दौरान भीड़ हटाने को कहने पर एक युवक धर्मदेव कामत का अपहरण कर लिया ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. जयमाला के दौरान भीड़ हटाने को लेकर विवाद

  2. मधुबनी के युवक धर्मदेव कामत का अपहरण

  3. पुलिस ने सुपौल से सकुशल बरामद किया

संवाद सहयोगी, मधेपुर (मधुबनी)। स्थानीय थाना के पचमनियां गांव निवासी दुर्गा नंद कामत का पुत्र धर्मदेव कामत (25) का मंगलवार को अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत युवक को सुपौल जिला के भलुआही चौक के पास से बरामद कर लिया।

इस बाबत दुर्गा नंद कामत ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें पचमनियां गांव के ही ब्रह्मदेव यादव के पुत्र सीताराम यादव(28) तथा श्यामबाबू यादव (21) सहित दो अन्य अज्ञात को आरोपित किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दस मई को गांव में ही दुर्गा नंद कामत की पुत्री की शादी थी। जयमाला के समय मंच पर ग्रामीणों की अत्यधिक भीड़ लग गयी। इस बात को लेकर दुर्गा नंद कामत का पुत्र धर्मदेव कामत ने भीड़ लगा रहे युवकों को वहां से हटने का आग्रह किया।

इसी से नाराज होकर कुछ युवकों ने उन्हें देख लेने की धमकी दी। इसी खुन्नस में मंगलवार को दिन के लगभग साढ़े दस बजे चार लोगों ने घात लगाकर गांव के ही गड़ेरिया टोल के पास से धर्मदेव कामत का अपहरण कर लिया।

इस बात की जानकारी जैसे ही अपहृत युवक के पिता को मिली वह तुरंत थाना आकर पुलिस को घटना से अवगत कराया। थाना से एसआई कंचन कुमार सिंह, जोगेन्दर सिंह तथा पीएसआई प्रिंस कुमार चौधरी ने वरीय पदाधिकारीयों को जानकारी देते हुए पचमनियां गांव पहुंचे।

कांड अनुसंधानक एसआई कंचन कुमार सिंह ने बताया कि लोकेशन ज्ञात करने पर अपहर्ता का लोकेशन सहरसा जिला के बकुनियां गांव के आसपास का दिखा रहा था। जैसे ही पुलिस टीम भलुआही चौक के पास पहुंची, वहां सामने से एक बाईक पर धर्मदेव कामत आता दिखा।

पुलिस ने तुरंत बाइक चालक सहित उसे अपने अभिरक्षा में ले लिया। बाद में धर्मदेव कामत ने पुलिस को बताया कि अपहरणकर्ता कहां ले गए थे इस बात की जानकारी मुझे नहीं है।

लेकिन जैसे ही उनलोगों को पता चला कि मेरे स्वजन थाना पर पुलिस के पास गए हैं, उन्होंने मुझे पुलिस के पास नहीं जाने का हिदायत देते हुए मुझे छोड़ दिया। कुछ दूर आगे आने पर मेरे ग्रामीण अजीत साहु मिला।

अजीत साहु ने बताया कि अपहरणकर्ता मुझे फोन कर इसे ले जाने को कहा था, इसलिए मैं उसे लेकर आया हूं। प्रभारी थानाध्यक्ष शालनी कुमारी गुप्ता ने बताया कि पुलिस मामले में अग्रेत्तर कार्रवाई कर रही है।