मधुबनी में 24 अक्टूबर को स्कूलों में होगा कला उत्सव, नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थी लेंगे भाग
Bihar Education Department Madhubani: मधुबनी में सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में कला उत्सव 2026 अब 24 अक्टूबर को ...और पढ़ें

निर्धारित समय बीतने के बाद भी किसी भी स्कूल से कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई।
HighLights
कला उत्सव 2026 अब 24 अक्टूबर को होगा।
9वीं से 12वीं के छात्र इसमें भाग लेंगे।
चयनित छात्रों की सूची जिला कार्यालय को भेजनी होगी।
जागरण संवाददाता, मधुबनी। Madhubani Kala Utsav 2026: जिले के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में कला उत्सव 2026 का आयोजन अब 24 अक्टूबर को किया जाएगा।
बिहार शिक्षा परियोजना, मधुबनी ने इस संबंध में सभी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को सख्त निर्देश जारी किए हैं।
विद्यालय स्तर पर चयनित छात्र-छात्राओं की पूरी सूची जिला कार्यालय को अनिवार्य रूप से उपलब्ध करानी होगी।
लापरवाही पर विभाग सख्त
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान) कुमार सत्यम ने पत्र जारी कर बताया कि पूर्व में 15 अक्टूबर तक विद्यालय स्तर पर आयोजन का निर्देश था।
निर्धारित समय बीतने के बाद भी किसी भी स्कूल से कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने नई तिथि तय की है।
24 अक्टूबर को आयोजन
नए निर्देश के तहत 24 अक्टूबर को कक्षा नौवीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए विद्यालय स्तर पर कला उत्सव आयोजित करना अनिवार्य होगा।
आयोजन के बाद चयनित प्रतिभागियों की सूची जिला कार्यालय की आधिकारिक ई-मेल आईडी dpossamadhubani@gmail.com पर भेजनी होगी। इसके अलावा सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी रमण कुमार पासवान के मोबाइल नंबर 7004521067 पर भी सूची भेजी जा सकती है।
अधिकारियों को निर्देश जारी
इस संबंध में सभी संकुल संसाधन केंद्र समन्वयकों और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित कर दिया गया है।
इसके साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित सभी वरीय अधिकारियों को पत्र की प्रतिलिपि भेज दी गई है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को एक बेहतर मंच प्रदान करना है।
कला उत्सव के माध्यम से विद्यालयों में कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। अब विभाग की पहली प्राथमिकता तय तिथि पर सभी स्कूलों में सफल आयोजन सुनिश्चित कराना है।
इसके साथ ही चयनित प्रतिभागियों की सूची समय पर प्राप्त करने पर जोर दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर के सरकारी स्कूलों में शुरू होंगे इको क्लब, छात्रों में बढ़ेगी पर्यावरण जागरूकता
