विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मधुबनी में सिलेंडर विस्फोट से दहला गांव, 6 घर जलकर राख, जेवरात समेत सबकुछ जलकर राख

Published: Wed, 04 Nov 2026 01:01 PM (IST)

Madhubani cylinder blast: मधुबनी के बेनीपट्टी प्रखंड के पैरोल गांव में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लगने से ...और पढ़ें

HighLights

  1. पैरोल गांव में गैस सिलेंडर में लगी आग।

  2. विस्फोट से एक परिवार के छह घर जले।

  3. करीब 50 लाख रुपये का सामान राख।

संवाद सहयोगी, बेनीपट्टी (मधुबनी)। खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग ने देखते ही देखते एक परिवार की खुशियां और वर्षों की जमा पूंजी राख में बदल दी।

आग इतनी भयावह थी कि सिलेंडर विस्फोट के बाद एक ही परिवार के छह घर इसकी चपेट में आ गए। घरों में रखे करीब 50 लाख रुपये के सामान जलकर नष्ट हो गए। गनीमत रही कि आग लगते ही घर की महिला बाहर निकलने में सफल रही, जिससे उसकी जान बच गई।

खाना बनाते समय लगी आग

घटना बेनीपट्टी प्रखंड के पैरोल गांव की है। गृहस्वामी सुमन लाल एवं रमन कुमार ने बताया कि घर की महिला गैस सिलेंडर पर खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक सिलेंडर में आग लग गई। महिला ने स्थिति को भांपते हुए तत्काल घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इसके कुछ ही देर बाद सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया।

Madhubani latest news

एक के बाद एक छह घरों को लिया चपेट में

विस्फोट के बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग की लपटें आसपास के घरों तक पहुंच गईं। एक ही परिवार के छह घर आग की चपेट में आ गए। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े और काफी मशक्कत की।

45 लाख के जेवरात भी जले

ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक छह घरों में रखा सामान जलकर राख हो चुका था। गृहस्वामियों के अनुसार, करीब 45 लाख रुपये के जेवरात, एक लाख रुपये नकद और अन्य घरेलू सामान नष्ट हो गए। कुल नुकसान लगभग 50 लाख रुपये आंका गया है। घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है।

यह भी पढ़ें- समस्तीपुर में बुलेट लेकर निकला युवक रातभर नहीं लौटा, हत्या की आशंका में सड़क पर उतरे लोग

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।