Madhubani News : सड़क पर जा रहे व्यक्ति को बाइक ने रौंदा, सिर में गंभीर चोट से मौत
Accident News : मधेपुर थाना क्षेत्र में कमला पूर्वी तटबंध पर बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो ...और पढ़ें

इस खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
HighLights
मधेपुर में बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत।
दलदल गांव निवासी सुरैत सदाय की हुई पहचान।
दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, डीएमसीएच रेफर।
संवाद सहयोगी, मधेपुर (मधुबनी)। मधेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्जिया एवं दलदल गांव के बीच कमला पूर्वी तटबंध पर शुक्रवार की रात बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक भेजा थाना क्षेत्र के दलदल गांव निवासी जगदीश सदाय का पुत्र सुरैत सदाय (46) बताया गया है।
इस घटना में शामिल बाइक पर सवार दो युवक भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी दरभंगा जिला के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कनकी मुसहरी टोला निवासी फुलो सदाय का पुत्र आकाश कुमार (18) तथा मनोज सदाय का पुत्र विपीन सदाय (22) बताया गया है।
दोनों जख्मी को स्थानीय पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर झंझारपुर एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा ने भी मधेपुर पीएचसी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस बाइक जब्त कर थाने ले आई है।
मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात एक बाइक पर सवार होकर दो युवक पूर्वी कमला तटबंध पर मधेपुर से दरभंगा जिले के रसियारी गांव की तरफ जा रहे थे।
इसी क्रम में दर्जिया एवं दलदल गांव के बीच सड़क पर चल रहे एक व्यक्ति को उन्होंने टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना पाकर भेजा थानाध्यक्ष आदित्य कुमार टीम के साथ पहुंचे। मधेपुर थाना के एसआइ अमित कुमार चौरसिया तथा आनंद किशोर रजक भी घटना स्थल पर पहुंचे।
घटना दोनों थाने की सीमा पर हुई है, लेकिन मधेपुर थाना क्षेत्र होने की बात निश्चित होने पर मधेपुर थाना अग्रेत्तर कार्रवाई कर रही है। थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने बताया कि अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
