मधुबनी में बैंक हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगी सभी 279 शाखाएं, RBI के निर्देश पर फैसला
मधुबनी जिले में 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल से पहले, ग्राहकों की सुविधा के लिए 27 सितंबर ...और पढ़ें
-1790414773664_m.webp)
ग्राहक हड़ताल शुरू होने से पहले अपने जरूरी बैंकिंग कार्य आसानी से निपटा सकेंगे।
HighLights
मधुबनी में 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित है बैंक हड़ताल।
27 सितंबर रविवार को जिले की सभी 279 बैंक शाखाएं खुलेंगी।
आरबीआई के निर्देश पर ग्राहकों की सुविधा हेतु यह अहम फैसला।
जागरण संवाददाता, मधुबनी। Madhubani Bank Strike: 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल के कारण जिले में तीन दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इससे पहले 26 सितंबर को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक की सभी शाखाएं बंद रहीं।
रविवार को खुलेंगी शाखाएं
लगातार बंदी के बीच ग्राहकों की सुविधा के लिए 27 सितंबर रविवार को भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देश पर जिले की सभी बैंक शाखाएं खुली रहेंगी। इस दिन ग्राहक हड़ताल शुरू होने से पहले अपने जरूरी बैंकिंग कार्य आसानी से निपटा सकेंगे।
279 शाखाओं में काम
जिले में 12 सरकारी बैंकों की 122 शाखाएं, बिहार ग्रामीण बैंक की 113 शाखाएं और प्राइवेट व को-ऑपरेटिव बैंकों की 44 शाखाएं संचालित हैं। इस प्रकार जिले की कुल 279 बैंक शाखाएं रविवार को पूरे समय खुली रहेंगी।
काउंटर सेवाएं रहेंगी उपलब्ध
इस दौरान शाखाओं में नकदी जमा-निकासी, चेक संबंधी कार्य तथा अन्य सभी काउंटर सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी।
वहीं 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल के कारण शाखाओं में कामकाज ठप रहने के बावजूद एटीएम और ग्राहक सेवा केंद्र चालू रहेंगे।
एटीएम में रहेगा कैश
ग्राहकों की नकदी जरूरत को देखते हुए सभी एटीएम में पर्याप्त कैश उपलब्ध कराने की विशेष व्यवस्था की जाएगी। इससे आम लोगों को हड़ताल के दिनों में भी पैसों की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
