अररिया संग्राम ट्रामा सेंटर में डायलिसिस सेवा का शुभारंभ, किडनी मरीजों को मिली बड़ी राहत
Kidney Treatment Madhubani: मधुबनी के अररिया संग्राम ट्रामा सेंटर में किडनी रोगियों के लिए डायलिसिस सेवा का विधिवत शुभारंभ हो ...और पढ़ें

मरीजों को डायलिसिस की आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
HighLights
अररिया संग्राम ट्रामा सेंटर में डायलिसिस सेवा शुरू।
किडनी रोगियों को स्थानीय स्तर पर मिलेगा बेहतर इलाज।
दूर-दराज के बड़े अस्पतालों का चक्कर लगाने से मुक्ति।
संवाद सहयोगी, झंझारपुर (मधुबनी)। Araria Sangram Trauma Center: किडनी रोगियों को अब डायलिसिस के लिए दूर-दराज के बड़े अस्पतालों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
स्थानीय स्तर पर ही मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलने से उनकी बड़ी परेशानी दूर हो गई है। अररिया संग्राम स्थित ट्रामा सेंटर में शनिवार को डायलिसिस सेवा का विधिवत शुभारंभ किया गया है।
ट्रामा सेंटर के प्रभारी डॉ. अशोक आनंद ने फीता काटकर इस नई स्वास्थ्य सेवा का उद्घाटन किया। यहां अपोलो डायलिसिस प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से मरीजों को डायलिसिस की आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
मिलेगी बड़ी राहत
इस सेवा के शुरू होने से क्रॉनिक किडनी डिजीज (सीकेडी) से जूझ रहे मरीजों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। अब तक मरीजों को लंबी दूरी तय करने के साथ ही समय और धन की भारी बर्बादी उठानी पड़ती थी।
इस महत्वपूर्ण पहल का सीधा लाभ झंझारपुर, फुलपरास और आसपास के जिलों के मरीजों को मिलेगा। सेवा शुरू होते ही अररिया संग्राम निवासी मो. बदरुद्दीन शेख का पहला डायलिसिस किया गया।
केंद्र की सुचारू व्यवस्था के लिए सेंटर मैनेजर रचिता कुमारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा डायलिसिस टेक्नीशियन के रूप में छोटू कुमार मरीजों को अपनी सेवाएं देंगे।