मधुबनी में सड़क किनारे खेल रहे पांच साल के बच्चे को तेज रफ्तार कंटेनर ने कुचला
मधुबनी में एनएच-27 पर एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने सड़क किनारे खेल रहे पांच साल के बच्चे को कुचल ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
HighLights
पांच साल के बच्चे को कंटेनर ने कुचला
हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत
आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध जताया
संवाद सहयोगी, मधुबनी। सड़क किनारे खेल रहे पांच साल के मासूम को क्या पता था कि कुछ ही पलों में एक तेज रफ्तार कंटेनर उसकी जिंदगी छीन लेगा।
एनएच-27 पर नरहिया थाना क्षेत्र में कंटेनर ट्रक की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कंटेनर लेकर फरार हो गया। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई, वहीं गांव में मातम पसर गया।
खेलते समय हुआ हादसा
बताया गया है कि बच्चा सड़क किनारे खेल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे कंटेनर ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद चालक फरार
घटना के बाद कंटेनर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही स्वजन घटनास्थल पर पहुंचे। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
सड़क पर शव रखकर जताया विरोध
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर बच्चे का शव रखकर कुछ देर के लिए आवागमन बाधित कर दिया। इससे एनएच-27 पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।
ट्रक और चालक की तलाश में पुलिस
सूचना मिलने पर नरहिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार कंटेनर और उसके चालक की तलाश की जा रही है।