विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Madhubani News : लौकहा-आनंद विहार ट्रेन स्थायी, मधुबनी को मिली बड़ी रेल सौगात

By Sanjay Kumar Shaurya Edited By: Dharmendra Singh
Published: Mon, 06 Apr 2026 05:40 PM (IST)

आनंद विहार से लौकहा के बीच चलने वाली ट्रेन अब स्थायी हो गई है, जिससे भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. आनंद विहार-लौकहा ट्रेन सेवा अब स्थायी रूप से संचालित होगी।

  2. लौकहा में वाशिंग पिट, खुटौना में रैक प्वाइंट बनेगा।

  3. झंझारपुर-लौकहा रेलखंड विस्तार को ₹1540 करोड़ मिले।

संवाद सहयोगी। खुटौना (मधुबनी)। भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाके के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। आनंद विहार से लौकहा के बीच चलने वाली ट्रेन अब स्थायी रूप से संचालित होने जा रही है। इसके साथ ही रेल सुविधाओं के विस्तार की योजना से सीमावर्ती क्षेत्र में आवागमन, व्यापार और विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

मधुबनी के लौकहा बाजार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर सोमवार सुबह व्यापार मंडल चैंबर ऑफ कॉमर्स के तत्वावधान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संपैत कलंत्री ने की, जबकि संचालन मुखिया संजीव कुमार साह ने किया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद रामप्रीत मंडल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने रेल परिचालन को लेकर लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि दिल्ली के आनंद विहार से लौकहा के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन को उनके प्रयास से स्थायी रूप से चलाने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से स्वीकृति मिल गई है।

सांसद ने आगे जानकारी दी कि जल्द ही लौकहा बाजार रेलवे स्टेशन पर वाशिंग पिट तथा खुटौना स्टेशन पर रैक प्वाइंट के निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे। साथ ही झंझारपुर-लौकहा रेलखंड के विस्तार के लिए केंद्र सरकार द्वारा 1540 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने दरभंगा और पटना के लिए भी नियमित ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग उठाई, ताकि छात्रों, व्यापारियों और मरीजों को आवागमन में सुविधा मिल सके।

लोगों ने सुझाव दिया कि जयनगर-पटना के बीच चलने वाली नमो भारत ट्रेन की कुछ बोगियों को सकरी से लौकहा तक विस्तारित किया जाए और वापसी में दोनों रूट की बोगियों को जोड़कर पटना भेजा जाए।

इससे यात्रियों को सुविधा मिलने के साथ-साथ रेलवे के राजस्व में भी वृद्धि होगी। कार्यक्रम में घोघरडिहा के बेचन मंडल,अजय कुमार आजाद, अरुण वर्मा, वसिष्ठ मंडल, दिनेश प्रसाद गुप्ता, जिप सदस्य चंद्रभूषण साह, अरविंद महतो, विजयशंकर प्रसाद, कमलाकांत भारती, मोती मंडल, राजदेव सिंह, जोखन पासवान, महेन्द्र कामत,हरिशंकर महतो,अजय कुमार सिंह,रामकुमार यादव समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग मौजूद रहे।