अयोध्या के केशव दास बने दंगल के विजेता
मधुबनी। दुर्गा पूजा के अवसर पर स्थानीय बेहटा (मैंना) गांव में वैष्णवी दुर्गा पूजा समिति द्वारा दो दिवसीय दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में आगरा झांसी बनारस बक्सर गाजियाबाद अयोध्या एवं पड़ोसी राष्ट्र नेपाल सहित कई राष्ट्रीय स्तर के पहलवानों ने भी जोर आजमाइश की।
मधुबनी। दुर्गा पूजा के अवसर पर स्थानीय बेहटा (मैंना) गांव में वैष्णवी दुर्गा पूजा समिति द्वारा दो दिवसीय दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में आगरा, झांसी, बनारस, बक्सर, गाजियाबाद, अयोध्या एवं पड़ोसी राष्ट्र नेपाल सहित कई राष्ट्रीय स्तर के पहलवानों ने भी जोर आजमाइश की। बक्सर के बमबम पहलवान ने झांसी के देवा व आगरा के छोटा भीम को पराजित किया। वहीं अयोध्या के काशी पहलवान ने प्रदीप पहलवान दिल्ली व संतोष पहलवान झांसी को परास्त कर उपविजेता बने। जबकि अयोध्या के ही बाबा केशव दास हैप्पी पहलवान पंजाब को हराकर विजेता बने। आगरा के ही भीम पहलवान ने मनोज को शिकस्त देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। इससे पूर्व दंगल के प्रथम दिन का शुभारंभ सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मधुबनी कामिनी बाला, प्रमुख कुमारी उषा, सीओ संजय कुमार शाही, थानाध्यक्ष रामचंद्र चौपाल, मुखिया महेंद्र सिंह आदि ने संयुक्त रूप से किया। जबकि दंगल के दूसरे दिन का विधिवत शुभारंभ बीडीओ रतन कुमार दास व मेला समिति के सचिव राम प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से किया। वहीं सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर के पहलवानों का करतब देखने बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। दंगल को देखने पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, पूर्व विधायक उमाकांत यादव, रालोसपा जिलाध्यक्ष सह मुखिया महेंद्र प्रसाद सिंह, भाजपा नेता शंभू नाथ ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित थे। वहीं आयोजन समिति के अध्यक्ष सह पूर्व प्रमुख दीपक कुमार सिंह ने इस अवसर कहा कि दंगल एक पवित्र विधा है, जो विलुप्त हो रही है। इसे पुनस्र्थापित करने की आवश्यकता है। यह हमारी संस्कृति से जुड़ी हुई है। जबकि कार्यक्रम को सफल बनाने में मेला समिति के दिनेश कुमार सिंह, उपेंद्र सिंह, विरेन्द्र साह, लक्ष्मण कुमार यादव, विजय कुमार यादव, पवन कुमार सिंह, मनोज यादव, चंदेश्वर सिंह, अयोध्या प्रसाद सिंह, महेन्द्र यादव, सीताराम सिंह, योगेंद्र यादव आदि सक्रिय रुप से जुटे थे।