यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कहीं निकली शोभा यात्रा तो कहीं अष्टयाम
महाशिवरात्रि पूजा समिति पलिवार के ग्रामीणों द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर कलश शोभा यात्रा निकाली गई।

मधुबनी। महाशिवरात्रि पूजा समिति पलिवार के ग्रामीणों द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें शोभित यादव, अखिल कुमार, रामनारायण ठाकुर, श्याम कुमार, श्रवण कुमार, वरुण कुमार, अशोक ठाकुर सहित अन्य ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि आज झांकी निकाली जाएगी। मेला का भी आयोजन किया गया है।
जयनगर : महाशिवरात्रि को लेकर जयनगर में उत्साह का माहौल है। शिलानाथ महादेव स्थान, जयनगर बस्ती के जागेश्वर नाथ महादेव, धमियांपटटी के रामेश्वरनाथ महादेव, उसराही स्थित भूतनाथ महादेव, बाजार समिति परिसर के आगे अवस्थित शिवालय एवं नेपाली रेल गुमटी के नजदीक अवस्थित मंदिर में शिवरात्रि की तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं पड़वा बेलही पंचायत के पीपराटोल में महाशिवरात्रि पर नवनिर्मित मंदिर में अंकुरित महादेव, रामजानकी एवं राधा कृषण के प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। कलशयात्रा, शिवचर्चा एवं अष्टयाम का आयोजन किया जाएगा।
अष्टयाम संकीर्तन
मधवापुर (मधुबनी) संस : प्रखंड के मधवापुर बस पड़ाव स्थित बाबा पंचेश्वर नाथ महादेव मंदिर, पिरौखर, साहरघाट, वासुकी सहित इलाके आधे दर्जन शिव मंदिरों में अष्टयाम शुरू किया गया। वहीं कई मंदिरों व गांवों में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शुक्रवार को शुरू होगा। साहरघाट मुख्य बाजार स्थित नव निर्मित हनुमान मंदिर में मंदिर समिति के द्वारा शिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान श्री राम सीता, हनुमान सहित कई देवी देवताओं की प्रतिमा स्थापीत कर प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। मधवापुर के बाबा पंचेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर मंदिर समिति व ग्रामीणों के सहयोग से 24 घंटे का अष्टयाम संकीर्तन शुरू किया गया है।
निकली कलश यात्रा
बाबूबरही : मुरहदी पंचायत के नवटोली गांव में आकर्षक मंदिर का निर्माण किया गया है। शुक्रवार को इसमें सोमनाथ शिव¨लग की प्राणप्रतिष्ठा अनुष्ठान संपन्न कराई जाएगी। इसको लेकर गुरुवार को गांव की 121 महिलाओं एवं बालाओं ने आकर्षक कलश यात्रा निकाली गई।
