विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झंझारपुर में चलती ट्रेन से उतरते समय फिसला पैर, पहिए के नीचे आकर मूक-बधिर युवक की मौत

Published: Sat, 19 Sep 2026 07:22 PM (IST)

झंझारपुर में दरभंगा-निर्मली रेलखंड पर चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस से गिरने से एक 25 वर्षीय मूक-बधिर युवक की मौत हो गई। ...और पढ़ें

जलपाईगुड़ी से अमृतसर जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत हो गई।

जलपाईगुड़ी से अमृतसर जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत हो गई।

संवाद सहयोगी, झंझारपुर (मधुबनी)। Jhanjharpur Train Accident: दरभंगा-निर्मली रेलखंड पर शनिवार दोपहर एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।

झंझारपुर और लोहना रेलवे स्टेशन के बीच जलपाईगुड़ी से अमृतसर जा रही ट्रेन संख्या 14663 (कर्मभूमि एक्सप्रेस) से गिरकर एक 25 वर्षीय मूक-बधिर युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

ससुराल से लौट रहा था युवक

मृतक की पहचान दरभंगा जिले के गंगौली (वार्ड-3) निवासी हीरा लाल राय के 25 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई है। स्वजनों के अनुसार, सुजीत और उसका भाई दोनों मूक-बधिर हैं। सुजीत अपने ससुराल गया हुआ था और वहां से घोघरडीहा स्टेशन से ट्रेन पकड़कर घर लौट रहा था।

ठहराव न होने के कारण हादसा

आरपीएफ के एएसआई विकास कुमार ने बताया कि जिस ट्रेन में सुजीत सवार था, उसका लोहना रेलवे स्टेशन पर ठहराव (स्टॉपेज) नहीं है।

आशंका जताई जा रही है कि लोहना के पास ट्रेन की धीमी गति देखकर उसने चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश की, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिरकर ट्रेन के पहियों की चपेट में आ गया।

शनिवार दोपहर करीब 3:45 बजे हुई इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आरपीएफ ने मामले में आवश्यक कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद परिजनों के लिखित आवेदन पर शव को उनके सुपुर्द कर दिया है।

यह भी पढ़ें- जिस ट्रेन से जाना था घर, उसी के नीचे मिली मौत; दरभंगा स्टेशन पर अररिया के युवक की गई जान