विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जज साहब ट्रेडमिल पर लगाएंगे दौड़, झंझारपुर कोर्ट के आवासीय परिसर में खुली व्यायामशाला

Published: Sun, 20 Sep 2026 01:58 PM (IST)

Fit India Judicial Officers: झंझारपुर कोर्ट के आवासीय परिसर में न्यायिक अधिकारियों की शारीरिक और मानसिक फिटनेस के लिए एक ...और पढ़ें

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पवन कुमार पांडेय ने नई व्यायामशाला का विधिवत उद्घाटन किया।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पवन कुमार पांडेय ने नई व्यायामशाला का विधिवत उद्घाटन किया।

संवाद सहयोगी, झंझारपुर (मधुबनी)। Jhanjharpur Court Gymnasium: न्यायिक कार्यों की व्यस्तता के बीच न्यायिक अधिकारियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने के लिए झंझारपुर में एक सराहनीय पहल की गई है।

झंझारपुर कोर्ट के आवासीय परिसर स्थित एक कमरे में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पवन कुमार पांडेय ने नई व्यायामशाला का विधिवत उद्घाटन किया।

आधुनिक सुविधाओं से लैस

इस नई व्यायामशाला में ट्रेडमिल, साइकिलिंग, टेनिस सहित योगाभ्यास और शारीरिक कसरत के लिए तमाम आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।

उद्घाटन के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि न्यायिक अधिकारियों का कार्य अत्यंत जिम्मेदारी और मानसिक एकाग्रता वाला होता है।

नियमित व्यायाम पर जोर

उन्होंने कहा कि बेहतर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए नियमित व्यायाम और योगाभ्यास बहुत जरूरी है।

उन्होंने सभी न्यायिक पदाधिकारियों से प्रतिदिन योग एवं कसरत को अपनी नियमित दिनचर्या में शामिल करने की अपील की।

मानसिक तनाव होगा कम

सत्र न्यायाधीश ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है और नियमित योग से तनाव कम होता है।

इसके साथ ही कार्यक्षमता और एकाग्रता में भी सुधार होता है, इसी उद्देश्य से इस व्यायामशाला की व्यवस्था की गई है।

इस अवसर पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम सुशील कुमार दीक्षित, द्वितीय अभिषेक रंजन, तृतीय अनिल कुमार राम और चतुर्थ नयन कुमार मौजूद रहे। इसके अलावा एसीजेएम प्रथम राजू कुमार, एसीजेएम द्वितीय शिखा कुमारी, न्यायिक पदाधिकारी फासिहा नाज फातिमा और नफीस कामरान समेत कई अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर के अप्पू पार्क में खुला नया ओपन जिम, शहरवासियों को मिलेगी निशुल्क व्यायाम की सुविधा