विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर के अप्पू पार्क में खुला नया ओपन जिम, शहरवासियों को मिलेगी निशुल्क व्यायाम की सुविधा

Published: Thu, 13 Aug 2026 10:25 PM (IST)

Appu Park Muzaffarpur Open Gym: मुजफ्फरपुर के समाहरणालय परिसर स्थित अप्पू पार्क में जिलाधिकारी कुमार गौरव ने ओपन जिम का ...और पढ़ें

समाहरणालय में अप्पू पार्क का उद्घाटन करने के बाद जायजा लेते डीएम। फोटो सौ. पीआरडी

समाहरणालय में अप्पू पार्क का उद्घाटन करने के बाद जायजा लेते डीएम। फोटो सौ. पीआरडी

HighLights

  1. अप्पू पार्क मुजफ्फरपुर में नए ओपन जिम का उद्घाटन।

  2. मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत निशुल्क सुविधा।

  3. शहरवासियों, बच्चों, बुजुर्गों के लिए फिटनेस का केंद्र।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Mukhyamantri Khel Vikas Yojana Bihar: शहर में एक और नया आउटिंग डेस्टिनेशन तैयार हो गया है। समाहरणालय परिसर स्थित अप्पू पार्क में गुरुवार को जिलाधिकारी कुमार गौरव ने फीता काटकर ओपन जिम का विधिवत उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री खेल विकास योजना

इस ओपन जिम का शुभारंभ मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के अंतर्गत खेल विभाग, पटना द्वारा किया गया है। डीएम ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य शहरवासियों, खिलाड़ियों और आम नागरिकों को नियमित व्यायाम तथा शारीरिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है।

निशुल्क मिलेगी जिम सुविधा

इस ओपन जिम का निशुल्क उपयोग शहर के खिलाड़ी, आम नागरिक एवं समाहरणालय के पदाधिकारी व कर्मचारी कर सकेंगे। पार्क में बुजुर्गों के लिए कसरत और बच्चों के मनोरंजन व खेलकूद के लिए भी कई प्रकार के आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं।

फिटनेस के प्रति जागरूकता

जिलाधिकारी ने कहा कि इस पहल से लोगों में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और बेहतर जीवन शैली को प्रोत्साहन मिलेगा। युवाओं और खिलाड़ियों को अपने स्वास्थ्य तथा शारीरिक क्षमता को मजबूत करने के लिए एक सुलभ सार्वजनिक मंच मिला है।

उद्घाटन के बाद डीएम, डीडीसी निशांत सिहारा, एसडीएम पूर्वी आनंद उत्सव और डीपीआरओ लोकेश कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने पार्क और जिम का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया।