विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जयनगर में वाटरवेज चौक पर खड़े ट्रक में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से हादसा

Published: Sat, 07 Nov 2026 06:11 PM (GMT+05:30)

जयनगर के वाटरवेज चौक पर खड़े एक ट्रक में अचानक आग लग गई, जिससे ट्रक का केबिन पूरी तरह जल ...और पढ़ें

ट्रक से आग की ऊंची लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई।

ट्रक से आग की ऊंची लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। 

जागरण संवाददाता, जयनगर (मधुबनी)। Jaynagar Truck Fire: जिले के जयनगर स्थित वाटरवेज चौक पर खड़े एक ट्रक में अचानक आग लग गई।

ट्रक से आग की ऊंची लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, आग लगने से ट्रक का केबिन पूरी तरह जल गया।

बताया गया कि घटना के समय ट्रक खाली था। इस कारण बड़ा हादसा टल गया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शार्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।