मधुबनी के जयनगर से हावड़ा-कोलकाता-पुरी की यात्रा पर ब्रेक, राजेंद्र पुल पर काम से कई ट्रेनें रद
राजेंद्र रेल पुल पर प्री-एनआई और एनआई कार्य के कारण 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जयनगर से कई ट्रेनें ...और पढ़ें

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।
HighLights
राजेंद्र रेल पुल पर 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक कार्य।
जयनगर से हावड़ा, कोलकाता, पुरी की कई ट्रेनें रद।
जयनगर-आनंद विहार एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित किया गया।
जागरण संवाददाता, जयनगर (मधुबनी) । राजेंद्र रेल पुल पर प्री-एनआई और एनआई कार्य का असर जयनगर से ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होने वाले रेल कार्य के कारण जयनगर से खुलने और जयनगर आने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन रद किया गया है।
वहीं जयनगर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस को निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। इससे दिल्ली, कोलकाता, हावड़ा और पुरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बदलनी पड़ सकती है।
हावड़ा और कोलकाता रूट की ट्रेनें रद
13032 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रद रहेगी। इसके विपरीत 13031 हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस 20 सितंबर से 3 अक्टूबर तक नहीं चलेगी। इससे जयनगर से हावड़ा और हावड़ा से जयनगर आने-जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक ट्रेन का सहारा लेना पड़ेगा।
13135 कोलकाता-जयनगर एक्सप्रेस 26 सितंबर और 3 अक्टूबर को तथा 13136 जयनगर-कोलकाता एक्सप्रेस 27 सितंबर और 4 अक्टूबर को रद रहेगी।
13185 सियालदह-जयनगर एक्सप्रेस भी 25 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच निर्धारित तिथियों में रद रहेगी। इन ट्रेनों से नियमित यात्रा करने वाले यात्रियों को रद तिथियों में दूसरी ट्रेन से यात्रा की व्यवस्था करनी होगी।
पुरी जाने वाली ट्रेन भी प्रभावित
पुरी-जयनगर 18419 एक्सप्रेस 1 अक्टूबर को और जयनगर-पुरी 18420 एक्सप्रेस 3 अक्टूबर को रद रहेगी। इससे त्योहार व अन्य कारणों से ओडिशा की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों की योजना प्रभावित हो सकती है।
