विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मधुबनी से कोलकाता के बीच चलेंगी 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, फेस्टिवल में आसान होगा सफर

Published: Mon, 21 Sep 2026 05:19 PM (IST)

Bihar Festival Special Trains: रेलवे ने दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर्व के लिए मधुबनी और कोलकाता के बीच दो जोड़ी ...और पढ़ें

ये विशेष ट्रेनें 13 अक्टूबर से 28 नवंबर तक अलग-अलग निर्धारित तिथियों में चलाई जाएंगी। फाइल फोटो

ये विशेष ट्रेनें 13 अक्टूबर से 28 नवंबर तक अलग-अलग निर्धारित तिथियों में चलाई जाएंगी। फाइल फोटो

HighLights

  1. मधुबनी-कोलकाता के बीच दो जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।

  2. ये ट्रेनें 13 अक्टूबर से 28 नवंबर तक संचालित होंगी।

  3. त्योहारों में यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

जागरण संवाददाता, मधुबनी। Madhubani Kolkata Puja Special: दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है।

रेलवे ने मधुबनी और कोलकाता के बीच दो जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की आधिकारिक घोषणा की है। ये विशेष ट्रेनें 13 अक्टूबर से 28 नवंबर तक अलग-अलग निर्धारित तिथियों में चलाई जाएंगी।

सात फेरे लगाएंगी ट्रेनें

दोनों ट्रेनों का परिचालन प्रत्येक दिशा में सात-सात फेरे के लिए किया जाएगा। इससे त्योहारों के मौसम में घर आने-जाने वाले यात्रियों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी।

गाड़ी संख्या 03185 कोलकाता-मधुबनी पूजा स्पेशल 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलाई जाएगी।

कोलकाता-मधुबनी ट्रेन समय सारणी

यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को कोलकाता से रात 11:50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 3:30 बजे मधुबनी पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 03186 मधुबनी-कोलकाता स्पेशल 14 अक्टूबर से 25 नवंबर तक चलेगी। यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को मधुबनी से शाम 4:55 बजे खुलकर अगले दिन दोपहर 12:45 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

दूसरी जोड़ी का टाइम टेबल

इसी प्रकार दूसरी जोड़ी गाड़ी संख्या 03187 कोलकाता-मधुबनी स्पेशल 16 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को कोलकाता से प्रस्थान करेगी।

यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 3:30 बजे मधुबनी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 03188 स्पेशल 17 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को शाम 4:55 बजे मधुबनी से खुलेगी।

प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव

इन ट्रेनों का ठहराव नेहाटी, बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा और सकरी स्टेशनों पर होगा। ट्रेनों में सामान्य, स्लीपर और वातानुकूलित (AC) श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे।

नियमित ट्रेनों पर घटेगा दबाव

रेलवे अधिकारियों के अनुसार पूजा के दौरान बिहार और पश्चिम बंगाल के बीच यात्रियों की भारी आवाजाही होती है।

इन स्पेशल ट्रेनों के चलने से यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी। इसके साथ ही रूट की नियमित ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव काफी हद तक कम हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- बंगाल से बिहार आने जाने वाले यात्रियों को राहत, कोलकाता से मधुबनी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन