विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जयनगर से पटना Namo Bharat की जगह चलेगी मेमू ट्रेन, यात्रियों को अब लगेगा कम किराया

By Md Ali Edited By: Ajit kumar
Published: Mon, 12 Oct 2026 05:44 PM (IST)

Bihar Namo Bharat Train Maintenance: जयनगर-पटना नमो भारत रैपिड ट्रेन का रैक मेंटेनेंस के लिए भेजे जाने के कारण अब ...और पढ़ें

रेलवे यात्रियों से मेल-एक्सप्रेस ट्रेन के बराबर केवल 105 रुपये किराया ही वसूल करेगी।

रेलवे यात्रियों से मेल-एक्सप्रेस ट्रेन के बराबर केवल 105 रुपये किराया ही वसूल करेगी।

HighLights

  1. नमो भारत रैपिड ट्रेन का रैक मेंटेनेंस के लिए भेजा गया।

  2. जयनगर-पटना रूट पर अब मेमू ट्रेन का परिचालन।

  3. यात्रियों को 345 की जगह 105 रुपये किराया देना होगा।

संवाद सहयोगी, जयनगर (मधुबनी)। Namo Bharat Rapid Rail Bihar: बिहार की इकलौती नमो भारत रैपिड ट्रेन का रूप फिलहाल बदल गया है।

जयनगर और पटना के बीच चलने वाली नमो भारत रैपिड ट्रेन के रैक को मेंटनेंस के लिए भेजा गया है, जिसके कारण उसकी जगह मेमू रैक से परिचालन जारी रखा गया है।

मेमू रैक से परिचालन

पटना और जयनगर के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 94803/94804 (नमो भारत रैपिड रेल) के कोच को मेंटनेंस में भेजे जाने के बाद रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सोमवार से मेमू रैक के जरिए परिचालन बहाल कर दिया है।

किराए में बदलाव

नमो भारत रैपिड ट्रेन में जयनगर से पटना तक यात्रा करने के लिए यात्रियों को 345 रुपये चुकाने होते थे। हालांकि, अब मेमू ट्रेन का परिचालन होने पर रेलवे यात्रियों से मेल-एक्सप्रेस ट्रेन के बराबर केवल 105 रुपये किराया ही वसूल करेगी।

जेब पर कम होगा बोझ

नमो भारत रैपिड रेल के मेंटनेंस में जाने से यात्रियों को कम किराए में पटना तक की यात्रा करने का विकल्प मिल रहा है। 12 डिब्बों वाली इस मेमू ट्रेन के चलने से दैनिक यात्रियों की जेब पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ काफी कम हो जाएगा।

पुरानी समय सारणी बरकरार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते साल अप्रैल में झंझारपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जयनगर-पटना नमो भारत रैपिड रेल का शुभारंभ किया था।

यह ट्रेन निर्धारित समय पर यानी जयनगर से सुबह 5 बजे प्रस्थान कर 10:40 बजे पटना पहुंचती है, जबकि पटना से शाम 5:55 बजे खुलकर रात 11:45 बजे जयनगर वापस लौटती है।

यह भी पढ़ें- लहेरियासराय में नमो भारत का ठहराव शुरू, सांसद ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना