भारतीय संविधान देश की आत्मा और जीवन की दृष्टि : डॉ. तिवारी
मधुबनी। स्थानीय जेएमडीपीएल महिला कालेज में संविधान दिवस पर एनएसएस के तत्वावधान में प्रधानाचार्य डॉ. उदय नारायण तिवारी की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन किया गया।
मधुबनी। स्थानीय जेएमडीपीएल महिला कालेज में संविधान दिवस पर एनएसएस के तत्वावधान में प्रधानाचार्य डॉ. उदय नारायण तिवारी की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम कालेज के शिक्षाकर्मियों एवं छात्राओं ने संविधान निर्माताओं के तस्वीर पर माल्यार्पण किया। प्रधानाचार्य डॉ. तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत का संविधान देश की आत्मा और जीवन की दृष्टि है। यह प्रत्येक नागरिक को जीवन जीने का मौलिक अधिकार देता है। हमें अपने अधिकार के साथ कर्तव्य पर भी जागरूक रहना चाहिए। इस मौके पर डॉ.कल्पना कुमारी झा, डॉ निवेदिता कुमारी, डॉ. भारत भूषण राय, डॉ अजय कुमार मिश्र, डॉ प्रभात कुमार सिन्हा, डॉ किरण कुमारी झा, प्रो.ब्रजकिशोर भंडारी, डॉ लाल बाबू साह, प्रो.इश्तियाक अहमद, छात्रा सुहानी सिंह ने भी भारतीय संविधान के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन डॉ अरिंदम कुमार ने और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सूर्यनारायण सिंह ने किया। इस अवसर पर छात्रा प्रियंका कुमारी, पिकी कुमारी, मोहिनी कर्ण, सुरभि कुमारी, स्वाती श्रीवास्तव, अंजलि कुमारी ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा।
मौके पर डॉ. हेम कुमार झा, डॉ. अर्चना कुमारी, डॉ. शक्ति कुमारी, डॉ. रजनी बैरोलिया, डॉ. काशी नाथ चौधरी, डॉ. समरेंद्र मिश्र, डॉ. अन्नपूर्णा कुमारी, डॉ. शुभ कुमार वर्णवाल, प्रमोद अग्रवाल, लाल नारायण राउत, रामदेव यादव सहित दर्जनों अन्य उपस्थित थे।
इधर संविधान दिवस और नशा मुक्ति दिवस पर उत्कृष्ट मध्य विद्यालय जितवारपुर से प्रभात फेरी निकाल कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। प्रभारी प्रधानाचार्य नागेंद्र यादव और शिक्षक हेमंत कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि नशा पान करने से समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के लिए सरकार ने कानून बनाया है जिससे बिहार नशा मुक्ति की ओर बढ़ रहा है। मौके पर छात्रों के बीच क्विज, निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कर विजयी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर शिक्षिका मीरा कुमारी, रामपरीक्षण यादव, विनय कुमार झा, रेनू कुमारी, प्रियंका कुमारी, विभा कुमारी, बाल संसद एवं मीना मंच के सदस्य उपस्थित थे।