नवानी में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन
मधुबनी। झंझारपुर अनुमंडल के नवानी गांव में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत दुर्गा रामेश्वर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. मिथिलेश झा मुखिया दुर्गा देवी एवं पूर्व प्रखंड प्रमुख सह पंसस अनूप कश्यप ने संयुक्त रूप से किया।
मधुबनी। झंझारपुर अनुमंडल के नवानी गांव में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत दुर्गा रामेश्वर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. मिथिलेश झा, मुखिया दुर्गा देवी एवं पूर्व प्रखंड प्रमुख सह पंसस अनूप कश्यप ने संयुक्त रूप से किया। सीएस डॉ. झा ने कहा कि छह बेड वाले इस अस्पताल में फिलहाल प्रात: आठ बजे से दोपहर दो बजे तक ओपीडी इलाज प्रारंभ किया गया है।
मालूम हो कि अभी इस स्वास्थ्य केंद्र में इलाज की व्यवस्था चार एएनएम के भरोसे चलाया जा रही थी। यहां अभी ना तो चिकित्सक की प्रनियुक्ति की गई है और ना ही कर्मी की। डॉक्टर और कर्मी को नियुक्त नहीं किया गया है। यहां लोगों को इलाज के नाम पर सर्दी, खांसी, सामान्य बुखार, बीपी जांच कर दवा दी जाएगी। सिविल सर्जन ने बताया कि फिलहाल चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों की कमी के कारण एएनएम ही मरीजों की चिकित्सा व्यवस्था एवं दवा देने का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि इन केंद्रों में स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने के लिए जो भी कमी है उसे जल्द ही पूरा किया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल लोगों में प्रखंड स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. मुकेश कुमार झा, डीपीएम दयाशंकर निधि, ग्रामीण पंकज दास, सुरेंद्र झा, राजकुमार यादव व अन्य कई व्यक्ति शामिल थे।