Move to Jagran APP

आइजी ने किया प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण

दरभंगा प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक पंकज दराद ने सोमवार को मधुबनी जिले के लिए पुलिस केन्द्र निर्माण हेतु प्रस्तावित स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 10:38 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 10:38 PM (IST)
आइजी ने किया प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण
आइजी ने किया प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण

मधुबनी। दरभंगा प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक पंकज दराद ने सोमवार को मधुबनी जिले के लिए पुलिस केन्द्र निर्माण हेतु प्रस्तावित स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस मुख्यालय पटना से आए वरीय पुलिस पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक, पुलिस अधीक्षक दीपक बरनवाल, मेजर अजय कुमार ¨सह आदि भी मौजूद थे। उक्त पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों ने पुलिस लाइन निर्माण के लिए पंडौल थाना व अंचल क्षेत्र में प्रस्तावित स्थल का भौतिक निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि मधुबनी जिले में पुलिस लाइन निर्माण के लिए वर्षों से जमीन की खोज की जारी है। वर्तमान समय में एक जर्जर भवन में पुलिस लाइन चल रहा है। पहले इसी पुलिस लाइन वाले जमीन को पुलिस लाइन के लिए अधिग्रहण करने की प्रक्रिया चल रही थी। बाद में इस स्थल को छोड़कर दूसरे स्थल पर पुलिस लाइन निर्माण हेतु स्थल की खोज की जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को उक्त अधिकारियों ने मधुबनी-पंडौल मुख्य पथ पर विवेकानंद मिशन स्कूल से कुछ दूरी पर स्थित पुलिस लाइन के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.