विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मधुबनी सिविल कोर्ट से भरण-पोषण का आदेश मिलते ही पति ने ईंट से फोड़ा पत्नी का सिर, मंगलसूत्र भी छीना

Published: Fri, 16 Oct 2026 03:41 PM (IST)

मधुबनी व्यवहार न्यायालय के बाहर भरण-पोषण का आदेश मिलने के बाद पति ने पत्नी पर जानलेवा हमला किया। पीड़िता सीता ...और पढ़ें

मधुबनी सिविल कोर्ट

मधुबनी सिविल कोर्ट

HighLights

  1. भरण-पोषण आदेश के बाद पति ने पत्नी पर जानलेवा हमला किया।

  2. मधुबनी कोर्ट के बाहर ईंट से सिर फोड़ा, मंगलसूत्र छीना गया।

  3. पीड़िता सीता देवी ने पति समेत पांच लोगों पर FIR दर्ज कराई।

जागरण संवाददाता, मधुबनी। मधुबनी व्यवहार न्यायालय के बाहर भरण-पोषण का आदेश मिलने के बाद पति द्वारा पत्नी पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता सीता देवी ने पति समेत पांच लोगों पर घेरकर मारपीट करने, ईंट से सिर फोड़ने, कपड़े फाड़कर बेइज्जत करने और मंगलसूत्र, मोबाइल व नकदी छीनने का आरोप लगाया है। 

घटना दोपहर करीब 12:30 बजे गौतम होटल के पास की है। मामले में महिला थाना, मधुबनी में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल पहले हुई थी शादी, दहेज प्रताड़ना का भी आरोप 

पीड़िता के अनुसार, उनकी शादी 18 वर्ष पूर्व कलुआही थाना क्षेत्र के पुरसौलिया निवासी अजय गोस्वामी से हुई थी। उनसे तीन बच्चे हैं। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उन्हें प्रताड़ित किया जाने लगा। मांग पूरी नहीं होने पर उन्हें ससुराल से निकाल दिया गया। तब से वह अपने मायके खिरहर थाना क्षेत्र के झिटकी पहरा में रह रही हैं। 

भरण-पोषण के लिए उन्होंने परिवार न्यायालय, मधुबनी में वाद संख्या 60/2024 दायर किया था। न्यायालय ने पति को भरण-पोषण की राशि देने का आदेश दिया था।

ईंट से वार कर किया जख्मी, मंगलसूत्र छीनने का आरोप 

सीता देवी का आरोप है कि न्यायालय से बाहर निकलते ही पति अजय गोस्वामी समेत पांच लोगों ने उन्हें घेर लिया। विरोध करने पर पति ने जान मारने की नीयत से सिर पर ईंट से दो बार वार कर दिया। इससे उनका सिर फट गया। एक अन्य आरोपित पर कपड़े फाड़ने का आरोप है। 

मारपीट के दौरान करीब एक लाख 60 हजार रुपये मूल्य का सोने का मंगलसूत्र, मोबाइल और पांच हजार रुपये नकद छीन लिए गए। बचाने पहुंचे पीड़िता के पिता और भाई के साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद पीड़िता को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला थानाध्यक्ष रीना भारती ने बताया कि पति समेत पांच आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- मधुबनी में 12 से अधिक डॉक्टरों पर SC-ST Act के तहत केस दर्ज, जांच जारी