विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कला के क्षेत्र में इतिहास रचेगा मिथिला चित्रकला संस्थान : संगीता

By JagranEdited By:
Published: Sat, 12 Jan 2019 10:40 PM (IST)

जिले के रहिका प्रखंड के सौराठ में सीएम नीतीश कुमार द्वारा जिस मिथिला चित्रकला संस्थान एवं मिथिला ललित संग्रहालय की अधारशीला रखी गई है।

कला के क्षेत्र में इतिहास रचेगा मिथिला चित्रकला संस्थान : संगीता
कला के क्षेत्र में इतिहास रचेगा मिथिला चित्रकला संस्थान : संगीता

मधुबनी। जिले के रहिका प्रखंड के सौराठ में सीएम नीतीश कुमार द्वारा जिस मिथिला चित्रकला संस्थान एवं मिथिला ललित संग्रहालय की अधारशीला रखी गई है। वह आने वाले दिन में मधुबनी पें¨टग व कला के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होकर इतिहास रचेगा। इसके लिए सीएम बधाई के पात्र हैं। उक्त बातें महिला जदयू अध्यक्ष संगीता ठाकुर ने कही। उन्होंने सीएम के कार्यक्रम की सफलता प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे सफल बनाने में लगे सभी लोगों के प्रति भी आभार व्यक्त किया है।

महिला जदयू जिलाध्यक्ष संगीता ठाकुर ने कहा कि यूं ही कोई विकास पुरुष नहीं बन जाता है। यूं ही नहीं कोई सुशासन बाबू व विकास का प्रतीक बन जाता है। इसके लिए न्याय के साथ विकास करना होता है। समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए दिन-रात कार्य करना पड़ता है। समाज के वंचित लोगों एवं महिलाओं को समाज की मुख्यधारा में लाना पड़ता है। इसके लिए एक से बढ़कर एक योजनाएं असरदार तरीके से धरातल पर उतारना होता है। ये भी कार्य सीएम नीतीश कुमार ने ही करके दिखाया है। इसी कारण सीएम नीतीश कुमार विकास पुरुष व सुशासन बाबू के तौर पर देश-विदेश में जाना जाता है। सीएम नीतीश कुमार के कार्यों से समाज के सभी वर्गों को लाभ मिला है। इनके विकास कार्यों को समाज के सभी वर्ग महसूस कर रहे हैं। सड़क निर्माण, पुल-पुलिया निर्माण, रोजगार सृजन, नारी सशक्तीकरण, शराबबंदी, दहेज व बालविवाह बंदी, कन्या भ्रूण हत्या उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण, कृषि रोड मैप, स्वास्थ्य, शिक्षा , महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी एवं पंचायती राज तथा शहरी निकायों में आरक्षण समेत सभी क्षेत्रों में सीएम नीतीश कुमार ने विकास कार्यों को अंजाम देकर इतिहास रच दिया है।