छठ को लेकर विशेष सतर्कता बरतें, सघन गश्ती करें
समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में पुलिस अधीक्षक दीपक बरनवाल ने पुलिस पदाधिकारियों संग शुक्रवार को क्राइम मी¨टग किया।
मधुबनी । समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में पुलिस अधीक्षक दीपक बरनवाल ने पुलिस पदाधिकारियों संग शुक्रवार को क्राइम मी¨टग किया। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक, एसडीपीओ, पुलिस निरीक्षकों, थानाध्यक्षों आदि ने भाग लिया। इस मी¨टग में पुलिस अधीक्षक ने पुलिस पदाधिकारियों को कई टास्क सौंपा। महापर्व छठ के मद्देनजर सघन तरीके से दिवा गश्ती, संध्या गश्ती तथा रात्रि गश्ती चलाने का सख्त निर्देश दिया। महापर्व छठ को लेकर पुलिस पदाधिकारियों खासकर थानाध्यक्षों को विशेष सतर्कता व चौकसी बरतने का निर्देश दिया। भीड़-भाड़ वाले छठ घाटों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करने का भी निर्देश दिया।
वहीं वैसे लोगों जो शहर स्थित अपना घर सूना छोड़कर महापर्व छठ मनाने अपने पैतृक गांव जाते हैं, उनसे आह्वान किया कि अपना घर सूना छोड़कर जाने से पहले इसकी सूचना स्थानीय थाना को देना सुनिश्चित करें। एसपी ने महापर्व छठ के अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं शांति-व्यवस्था हरहाल में बनाए रखने का निर्देश दिया।
वहीं हाल के दिनों में घटी संगीन आपराधिक वारदातों को गंभीरता से लेते हुए अपराधियों को गिरफ्तार करने हेतु सघन छापेमारी अभियान चलाने का भी निर्देश दिया। असमाजिक तत्वों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने, आसूचना संग्रह करने, गंभीर कांडों को अंजाम देने वाले अपराधियों को गिरफ्तार करने, लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने, लंबित वारंटों व कुर्की वारंटों का तामिला कराने का भी निर्देश एसपी ने थानाध्यक्षों को दिया। इसके अलावा भी एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को कई निर्देश दिया। बाद में सर्किल इंस्पेक्टरों के साथ भी एसपी ने मी¨टग किया। क्राइम मी¨टग में झंझारपुर के एएसपी योगेन्द्र कुमार, सदर एसडीपीओ कामिनी बाला, फुलपरास एसडीपीओ सुनीता कुमारी, सदर अंचल निरीक्षक देवेन्द्र कुमार यादव, नगर थानाध्यक्ष अरूण कुमार राय, खजौली अंचल निरीक्षक शिवकुमार आदि ने भाग लिया।