जल बचाने, हरियाली बढ़ाने व कुरीतियां भगाने को जुड़ा हाथ से हाथ
मधुबनी। जल बचाने हरियाली बढ़ाने एवं सामाजिक कुरीतियां दहेज बाल विवाह व नशापान के खात्मा को लेकर बिहारवासियों ने फिर इतिहास रच दिया है।
मधुबनी। जल बचाने, हरियाली बढ़ाने एवं सामाजिक कुरीतियां दहेज, बाल विवाह व नशापान के खात्मा को लेकर बिहारवासियों ने फिर इतिहास रच दिया है। यह मानव श्रृंखला जल-जीवन-हरियाली अभियान की सफलता में महत्वपूर्ण होगी। उक्त बातें जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सह जिला पार्षद मो. जहांगीर अली, महिला जदयू जिलाध्यक्ष सह जिला पार्षद विक्रमशिला देवी, जिला जदयू महासचिव फूलदेव यादव व जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष सह त्रिवेणीगंज विधान सभा प्रभारी सत्येन्द्र कामत ने कहीं। कहा, जीवन बचाने के लिए जल संरक्षण व हरियाली को बढ़ावा देना जरूरी है। जबकि सम्मान बचाने के लिए सामाजिक कुरीतियां दहेज, बाल विवाह व नशापान को समाप्त करना जरूरी है। उक्त उद्देश्य की पूर्ति के लिए रविवार को बनाई गई ऐतिहासिक मानव श्रृंखला कारगर साबित होगी। मानव श्रृंखला का निर्माण शांतिपूर्ण वातावरण में करने के लिए जिले समेत बिहार वासियों को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया है।
वहीं जदयू के वरिष्ठ नेता कुंवरजी झा व अलीनगर विधान सभा जदयू प्रभारी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, जदयू सहकारिता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अमरजीत कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कहा कि जल-जीवन-हरियाली अभियान, नशामुक्ति, दहेज व बाल विवाह उन्मूलन के समर्थन में मानव श्रृंखला का निर्माण पूरी तरह सफल रहा। इससे सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एवं जल-जीवन-हरियाली अभियान के समर्थन में बेहतर माहौल बन गया है। मौसमी वेतनभेागी डीडीटी छिड़काव कर्मचारी संघ के जिला मंत्री लक्ष्मी प्रसाद ने कहा कि डीडीटी छिड़काव कर्मी भी मानव श्रृंखला में भागीदारी कर अपने को गौरवान्वित महसूस किया है।