Move to Jagran APP

दूसरों की निरंतर सेवा में उठने वाले हाथों को ईश्वर का सहारा

दूसरों की निरंतर सेवा में उठने वाले हाथों को ईश्वर का सहारा मिलता हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Aug 2018 09:54 PM (IST)Updated: Sun, 26 Aug 2018 09:54 PM (IST)
दूसरों की निरंतर सेवा में उठने वाले हाथों को ईश्वर का सहारा
दूसरों की निरंतर सेवा में उठने वाले हाथों को ईश्वर का सहारा

मधुबनी। दूसरों की निरंतर सेवा में उठने वाले हाथों को ईश्वर का सहारा मिलता हैं। सेवक रुपी भक्तों पर साईं की कृपा सदैव बनी रहती हैं। उक्त बातें श्री सत्य साईं सेवा संगठन बिहार के ज्वाइंट कोआर्डिनेटर प्रो. रामदिनेश शर्मा ने कहीं। शहर के गिलेशन बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में श्री सत्य साईं सेवा संगठन के तत्वावधान में प्रशांति सेवा ट्रे¨नग कैंप को संबोधित करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि भगवान श्री सत्य साईं बाबा ने लोगों को सदैव सेवा मार्ग पर चलने का आह्वान करते रहे। मानव सेवा के साथ-साथ, मानवता का कल्याण, मानव मूल्यों की रक्षा, निज साधना जैसे मार्ग दिखा कर बाबा ने विश्व को सर्वधर्म समभाव का संदेश दिया। श्री शर्मा ने अक्टूबर में आन्ध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी स्थित आश्रम प्रशांति निलयम में बिहार द्वारा 15 दिनों तक चलने वाली सेवा कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए कहा कि मानव सेवा के क्षेत्र में श्री सत्य साईं सेवा संगठन विश्व के विभिन्न देशों में निरंतर सेवा कार्य में सक्रिय हैं। प्रशांत कुमार ने कहा कि प्रशांति सेवा में जिले से 70 से अधिक सेवा दल भाग लेगें। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष समरनाथ झा, गुरु शरण सर्राफ, लाल बहादुर प्रसाद, संतोष ¨सह, सीमा देवी, ममता देवी, ओम ¨सह, शीला ¨सह, पूनम कुमारी, मीना देवी, भारती झा, राजकुमार प्रसाद, साई प्रिया, ओम शुभम सहित अन्य ने हिस्सा लिया। इससे पूर्व भजन गायकों द्वारा गणेश वंदना से मनमोहन भजन की प्रस्तुति की गई।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.