Move to Jagran APP

नेपाल से शराब पीकर मधुबनी लौट रहे चार नशेबाज गिरफ्तार

बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब पीने वाले सक्रिय है। पकड़े गए नशेड़ी की पहचान सीतामढ़ी जिला के चोरौत थाना क्षेत्र के चोरौत निवासी अबोध कुमार शर्मा रविकुमार इसी थाना क्षेत्र के परिगमा गांव निवासी विश्वनाथ साह एवं साहरघाट थाना क्षेत्र के साहरघाट निवासी रुपेश झा बताया जा रहा है।

By Shiv ChandraEdited By: Dharmendra Kumar SinghTue, 29 Nov 2022 06:52 AM (IST)
नेपाल से शराब पीकर मधुबनी लौट रहे चार नशेबाज गिरफ्तार
मधुबनी के मधवापुर शराब पीने के आरोप में चार गिरफ्तार। फोटो-जागरण

मधुबनी (मधवापुर), संस। बिहार के मधुबनी जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। स्थानीय थाना पुलिस ने रविवार की देर शाम मधवापुर - बासुकी मुख्य सड़क में बिहारी पुल के पास वाहन जांच के दौरान चार नशेड़ी को गिरफ्तार किया है। ये सभी नशेड़ी नेपाल से शराब पीकर लौट रहे थे। पकड़े गए नशेड़ी की पहचान सीतामढ़ी जिला के चोरौत थाना क्षेत्र के चोरौत निवासी अबोध कुमार शर्मा, रविकुमार, इसी थाना क्षेत्र के परिगमा गांव निवासी विश्वनाथ साह एवं साहरघाट थाना क्षेत्र के साहरघाट निवासी रुपेश कुमार झा बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष राजकुमार मंडल ने बताया कि विशेष समकालीन अभियान के तहत बिहारी पुल के पास वाहन चेकिंग अभियान के दौरान नेपाल से लौट रहे लोगों को ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच किया गया। जिसमें उक्त सभी लोगों के शराब पीने की पुष्टि हुई है। इन सभी को सीएचसी मधवापुर में मेडिकल जांच में भी शराब पीने की पुष्टि होने पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार सभी नशेड़ी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।