पहली पत्नी के रहते युवक ने कर ली दूसरी शादी
हरलाखी, हरलाखी थाना के सिसौनी गांव में एक युवक ने पहली पत्नी के रहते ही दूसरी शादी कर ली। जब महिला ने मामले का खुलासा किया तो ससुराल वालों ने मारपीट कर दिया।
मधुबनी। हरलाखी, हरलाखी थाना के सिसौनी गांव में एक युवक ने पहली पत्नी के रहते ही दूसरी शादी कर ली। जब महिला ने मामले का खुलासा किया तो ससुराल वालों ने मारपीट कर दिया। इसके बाद दरभंगा ले जाकर महिला को परिवार नियोजन का ऑपरेशन करा दिया। इस मामले को लेकर सिसौनी गांव के अनिल कुमार भारती की पत्नी ने न्याय को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कोर्ट के आदेश पर हरलाखी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया महिला की शादी 8 वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद से ही प्रताड़ित किया जाता है। महिला के पति दूसरी लड़की के साथ अगल रूम में रहता है। जिसे पीड़िता ने रात्रि में देख लिया था। जिसका विरोध करने पर मारपीट करने लगा। पीड़िता महिला 6 माह की गर्भवती थी। जिसको पति ने दरभंगा लेकर जाकर गर्भपात करा दिया। मामले की अनुसंधान धनंजय ¨सह कर रहे हैं। दोषी पाए जाने पर पति को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।