Move to Jagran APP

किसान समस्याओं के बोझ तले आत्महत्या करने को विवश : विधायक

विभिन्न मांगों को लेकर जिले के प्रखंड कार्यालयों पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 11:45 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 11:45 PM (IST)
किसान समस्याओं के बोझ तले आत्महत्या करने को विवश : विधायक
किसान समस्याओं के बोझ तले आत्महत्या करने को विवश : विधायक

मधुबनी। विभिन्न मांगों को लेकर जिले के प्रखंड कार्यालयों पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। बाद में मांगों के संबंधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। बेनीपट्टी : कांग्रेस पार्टी के द्वारा प्रखंड कार्यालय के समक्ष केन्द्र सरकार के किसान विरोधी नीति सहित पंद्रह सूत्री मांगों के समर्थन में धरणा दिया। धरना को संबोधित करते हुए विधायक भावना झा ने कहा कि केन्द्र के नरेन्द्र मोदी सरकार के किसान विरोधी नीति के कारण देश के किसान गंभीर संकट की दौड़ से गुजर रहा है। किसान समस्याओं के बोझ तले आत्महत्या करने को विवश है। बिहार एक कृषि प्रधान प्रदेश है। किसान अन्न दाता कहलाते हैं लेकिन केन्द्र सरकार के किसान विरोधी नीति व रवैए के कारण किसान की हालत बद से बदतर होती जा रही है। किसानों की स्थिति बहुत दयनीय है दिन प्रतिदिन किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे है। केन्द्र की सरकार किसानो की समस्याओं के निदान के प्रति गंभीरता नही दिखा रही है वहीं उद्योग धराने व पूंजिपत्तियों को विकसित करने में लगे हुए है। मौके पर कांग्रेस महिला सेल के प्रदेश महासचिव प्रो. मीनू पाठक अवधेश कुमार ¨सह, वैद्यनाथ झा, डा. मोहन झा, विजय चौधरी, मिहिर झा, अरूण ¨सह, बशिष्ट झा, दीपक झा मंटू, हरिनारायण मिश्र, ¨बदे साह, प्रो. केसी पाठक, सुकेश झा, विपीन चौधरी, मो. मेराज, मो, इमरान, प्रो. जगदीश झा, श्रवण कुमार झा लालबाबु, नाजीब साह, सुशील ¨सह, बिन्देश्वर साह, सुंदर मिश्र, सहित कई लोगों ने विचार प्रकट किया।

loksabha election banner

जयनगर : जयनगर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा 16 सूत्री मांगों को लेकर रामचन्द्र साह के अध्यक्षता और मो. हासीम राजा के संचालन में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने केन्द्र व राज्य सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। धरना को डॉ. चन्द्रमोहन ¨सह, अनुरंजन ¨सह, धनुषलाल महतो, विलट ¨सह, अरूण प्रधान, विक्रम ठाकुर, बदले जहांगीर, संजय गुप्ता, नवेन्द्र झा, राजेन्द्र महतो, मुमताज अहमद, रामविलास राय समेत अन्य ने संबोधित किया। बाद 16 सूत्री मांगों का ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी को कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल द्वारा सौंपा गया। लौकही : लौकही प्रखंड कार्यालय पर प्रखंड अध्यक्ष शिव मंडल अध्यक्षता मे पन्द्रह सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया। जिसमें वक्ताओं ने केन्द्र एवं राज्य सरकारों विफलताओं की चर्चा करते हुए किसान मजदूरों के हक की हो रही अनदेखी की महत्वपूर्ण मांगों पर चर्चा की गई। धरना को राम सुन्दर टरैत, इन्द्रदेव कुंवर, अशोक ¨सह, राजीव ¨सह, रामचन्द्र ¨सह, विजय ¨सह, चन्द्रकला देवी, राम प्रसाद यादव, विश्वभंर यादव, राम बहादूर मंडल, शिव नन्दन राम, रशीद नदाफ, सीताराम यादव राम, कुमारी देवी, जीबछ यादव, खुर्शीद यादव आदि लोगों ने संबोधित किया। खुटौना : कांग्रेस पार्टी की प्रखण्ड इकाई द्वारा स्थानीय प्रखण्ड मुख्यालय के समक्ष धरना आयोजित किया गया। इस अवसर पर जुटे कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पार्टी के प्रखण्ड अध्यक्ष अ•ाहर खुर्शीद ने बिहार सरकार की कृषि नीति को बिल्कुल फ्लाप बताया। मौके पर प्रखण्ड प्रवक्ता नूर आलम,मो.सद्दाम,जय प्रकाश कामत, इसरार अहमद, श्रीवती देवी, गोपाल झा, अताउल्लाह, मो. नसीर, बहादुर यादव, सूर्य नारायण यादव तथा रामदेव यादव आदि उपस्थित थे। झंझारपुर : लखनौर प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी इकाई ने लखनौर प्रखण्ड कार्यालय पर विभिन्न मांग को लेकर बीरेन्द्र कुमार झा की अध्यक्षता में धरना दिया। धरना सभा में वक्ताओं ने किसानों की फसल एफसीआई के खरीदने, दलहन, मकई, सब्जी उगाने वाले किसानों के सामग्री का उचित मूल्य देने, किसानों को सहजता से ऋण देने, कृषि ऋण पर कम ब्याज दर लेने, बिहार के बंद पड़े चीनी मिलों को खुलवाने, किसानों की आय दूगुनी करने के उपाय करने सहित अन्य मांग रखी। मांग से संबंधित ज्ञापन जो राष्ट्रपति के नाम संबोधित है, शिष्टमंडल ने बीडीओ मो. मुश्ताक अहमद को सौंपा। सभा को प्रखण्ड अध्यक्ष के अलावे जिला प्रभारी विजय कुमार चौधरी, मो. नईम अंसारी, नारायण झा, विजय कुमार झा, श्रीनारायण ठाकुर, गणेशचन्द्र झा सहित अन्य ने संबोधित किया। लदनियां : स्थानीय प्रखण्ड कार्यालय के समक्ष कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने 15 सूत्री माँगों के समर्थन में धरना दिया। धरना में मीना देवी कुशबाहा, विश्वनाथ साहु, रामनारायण मंडल, प्रखण्ड अध्यक्ष शकील अख्तर, बैधनाथ झा समेत कई कार्यकर्ताओ ने भाग लिया। बाबूबरही : प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी की अध्यक्षता में 15सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि किसानों की स्थिति दयनीय है। सरकार किसानों से मौजूदा खरीद व्यवस्था को बदलें। धरना देने वालों में लक्ष्मीनारायण मिश्र, दुर्गानंद राय, कुशेश्वर यादव, मो यासीन बूलनजी झा, अमरनाथ झा, विजय कुमार झा,मो सिद्वीक, आनंद किशोर ठा़कु़र आदि थे। बिस्फी : देश में बढ़ते अपराध, किसानों के साथ वादा खिलाफी, बढ़ती महंगाई आदि अपनी मांगों को लेकर प्रखंड कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ललन कुमार झा की अध्यक्षता में धरना दिया गया। कार्यक्रम में बिमल कुमार चौधरी, बिमल यादव, गोपाल ठाकुर, रामविनय चौधरी, अलित चौधरी, मो .रेहान, मो. मुमताज ,हंस कुमार ठाकुर आदि लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.