Move to Jagran APP

बारिश से घर छोड़ शहरवासी गांव को पलायन

मधुबनी। लगातार बारिश से शहर के कई हिस्सों में जलजमाव की समस्या गंभीर बन गई है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Jun 2020 12:25 AM (IST)Updated: Tue, 30 Jun 2020 06:07 AM (IST)
बारिश से घर छोड़ शहरवासी गांव को पलायन

मधुबनी। लगातार बारिश से शहर के कई हिस्सों में जलजमाव की समस्या गंभीर बन गई है। बारिश का पानी घरों में प्रवेश कर जाने से शहर के बीएन झा कॉलोनी की बड़ी आबादी कालोनी से पलायन कर गई। पलायन करने वाले कालोनी वासियों के घरों में सोमवार को दो फीट पानी का बहाव देखा गया। बारिश का पानी प्रवेश करने से काफी क्षति उठानी पड़ रही है। कई घरों में रेफ्रीजरेटर,वाशिग मशीन समेत अन्य वस्तु पानी में डूबे नजर आ रहे हैं। वहीं घर के परिसर में दो, चार पहिया वाहन पानी में डूबता नजर आ रहा है।

loksabha election banner

बीएन झा कॉलोनी की मुख्य सड़क पर तीन फीट पानी के बीच लोगों आवाजाही करते देखे गए। कॉलोनी निवासी प्रो. शैलेन्द्र कुमार झा ने बताया कि रविवार को ही उनके घर में पानी के प्रवेश से घर के सभी लोग घर छोड़कर गांव चले आए हैं। यही हाल अन्य लोगों का है। बैजू पाठक, चन्द्रमोहन झा, पंकज कुमार झा, वीरेश सिंह, सुरेंद्र नायक, टेकनाथ झा सहित डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों के घरों में बारिश का पानी प्रवेश करने से वे पलायन कर गए है। इधर, शहर के प्रगति नगर कॉलोनी, तिरहुत कॉलोनी, बिजली कॉलोनी सहित कई कालोनियों में पानी कम नहीं होने से हजारों लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो गया है। इससे कॉलोनी वासियों को आवश्यक सामान की खरीदारी के लिए बाजार निकलने में कठिनाई हो रही है। जलकुंभी से पटा केनाल

बीएन झा कॉलोनी जाने वाली माल गोदाम सड़क पर कीचड़ के कारण लोगों को भारी परेशानी हो रही है। इस सड़क के एक किनारे केनाल जलकुंभी से पटा है। इसकी सफाई बारिश से पूर्व नहीं कराई गई। वहीं सड़क के दूसरी ओर रेलवे के तालाब से जलनिकासी बाधित रहने तथा रेलवे क्रासिग 12 से 13 तक जाम केनाल की सफाई नही होने से जलजमाव की समस्या दूर नहीं हो रही है। वार्ड पार्षद सुरेन्द्र मंडल का कहना है कि बीएन झा कालोनी से जलनिकासी का प्रयास चल रहा है। वहीं नगर परिषद के मुख्य पार्षद सुनैना देवी ने बताया कि कालोनी सहित अन्य हिस्सों से जलनिकासी के लिए जगह-जगह जेसीबी से केनाल की सफाई की जा रही है। शहर के कई हिस्से में जलजमाव की स्थिति जस की तस

जलनिकासी की समुचित व्यवस्था के अभाव में सोमवार को भी शहर के अनेकों घरों, आवासीय परिसर, सरकारी, गैर सरकारी कार्यालय परिसरों में जलजमाव की समस्या जस की तस बनी हैं। स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर, परिषद बाजार के सामने कोर्ट परिसर, गदियानी चौक, महाराजगंज, बाबूसाहब चौक, सूड़ी स्कूल चौक, गदियानी, चभच्चा चौक, सुभाष चौक, गोशाला रोड, विनोदानंद झा कॉलोनी, प्रगति नगर कॉलोनी, तिरहुत कॉलोनी, बिजली कॉलोनी, खादी भंडार परिसर, कोर्ट परिसर, निजी बस पड़ाव सहित अन्य क्षेत्रों में जलजमाव की समस्या लोगों के लिए सिरदर्द बना रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.