चुनाव प्रेक्षक ने लिया बूथों का जायजा, दिए कई निर्देश
मधुबनी। सामान्य चुनाव प्रेक्षक राकेश चंद्र मिश्रा ने मंगलवार को एक दर्जन से अधिक बूथों व वेनरेबल बूथों का जायजा लिया।
मधुबनी। सामान्य चुनाव प्रेक्षक राकेश चंद्र मिश्रा ने मंगलवार को एक दर्जन से अधिक बूथों व वेनरेबल बूथों का जायजा लिया। इस क्रम में वे पिरही, नवटोली, रौआही, औरही आदि बूथों पर पहुंच मतदाताओं से विशेष पूछताछ की और मतदान को लेकर आने वाली समस्याओं की जानकारी ली। इसके साथ ही अन्य सुविधाओं की भी जानकारी ली गई। इससे पूर्व प्रेक्षक ने बीडीओ कक्ष में प्रखंड पदाधिकारियों के संग एक सामान्य बैठक की। बैठक में कोरोना संक्रमण को लेकर जानकारी ली गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि आज की स्थिति में कोविड संक्रमितों की संख्या शून्य है। चुनाव के दिन थर्मल स्क्रीनिग व अन्य प्रक्रियाओं, संसाधनों व कर्मियों के बारे में जानकारी ली गई। अन्य कई मसलो पर जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिया गया। बैठक व निरीक्षण में बीडीओ अजेश कुमार, सीओ विजया कुमारी, थानाध्यक्ष रामाशीष कामती, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उदयशंकर प्रसाद, बीएचओ राजीव कुमार, सहायक शंकर लाल कर्ण आदि मौजूद थे।