विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित हुए शिक्षाविद डॉ. संत चौधरी

By JagranEdited By:
Published: Wed, 23 Oct 2019 11:11 PM (IST)

एसके चौधरी एडूकेशनल ट्रस्ट के अध्यक्ष शिक्षाविद डॉ. संत कुमार चौधरी को ब्रिटेन की संसद में भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया।

भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित हुए शिक्षाविद डॉ. संत चौधरी
भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित हुए शिक्षाविद डॉ. संत चौधरी

मधुबनी । एसके चौधरी एडूकेशनल ट्रस्ट के अध्यक्ष शिक्षाविद डॉ. संत कुमार चौधरी को ब्रिटेन की संसद में भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड उन्हें भारत व भारत से बाहर शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में किए गए कार्यों के लिए दिया गया है। यह पुरस्कार विश्व एनआईआर एसोसिशन के द्वारा भारत व भारत से बाहर के देशो में उत्कृष्ट सेवा के लिए पांच साल में एक बार दिया जाता है। यह अवार्ड पाने वाले डॉ. चौधरी पहले बिहारी हैं।

डॉ. चौधरी एसके चौधरी एडूकेशनल ट्रस्ट द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र,शंकर नेत्रालय,शंकराग्रुप ऑफ एडूकेशन जो देश के 51 शिक्षण व अन्य संस्थान संचालित है। गत वर्ष ही डॉ. चौधरी ने अपने संस्थान के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय कृषि सेमीनार का आयोजन मधुबनी में किया था। जिसमें यूरोपियमन यूनियन के 28 देशों के राजदूत व अन्य प्रतनिधियों ने हिस्सा लिया था। जिससे मिथिला की संस्कृ़ति,खान-पान, रहन-सहन, कृषि व शिक्षा पर विस्तृत चर्चा की गई।

डॉ. चौधरी ने कहा कि इससे एक दूसरे के देशों के संबंध मजबूत होते हैं। इसी सब कार्य को देखते हुए हमें सम्मानित किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।