दहेजमुक्त विवाह में बजी खुशी की शहनाई
दैनिक जागरण द्वारा शुरू किए गए दहेज के खिलाफ जागरुकता अभियान का व्यापक असर देखने को मिलने लगा है।
मधुबनी। दैनिक जागरण द्वारा शुरू किए गए दहेज के खिलाफ जागरुकता अभियान का व्यापक असर देखने को मिलने लगा है। लोग दहेजमुक्त विवाह को बढ़ावा देने लगे हैं। जागरण दहेजमुक्ति रथ के आगमन के बाद लोगों में दहेजमुक्ति की मानसिकता बनने लगी है। युवा हो या बुजुर्ग सभी जागरण के दहेजमुक्ति अभियान से प्रेरित होकर दहेजमुक्त समाज के निर्माण की ओर अग्रसर हो उठे हैं। इस संदर्भ में जिले के सुधी पाठकों द्वारा लगातार दहेजमुक्ति अभियान के समर्थन में अपनी सहमति व्यक्त कर रहे हैं। वहीं दहेजमुक्त विवाह की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। इसी कड़ी में बीते तीन दिसंबर को दहेजमुक्त संपन्न विवाह भी लोगों में चर्चा का विषय बन गया है।
फुलपरास अनुमंडल के धर्मडीहा पंचायत के मुखिया सह जदयू पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव संतोष कुमार ¨सह व धर्मडीहा पंचायत के पूर्व मुखिया विभा ¨सह की पुत्री शिल्पा कुमारी से सहरसा जिला के ककरघट्ट प्रखंड अन्तर्गत धबौली गांव निवासी व ग्रामीण बैंक के अवकाशप्राप्त शाखा प्रबंधक सीताराम ¨सह के पुत्र सीसीएस साफ्टवेयर इंजीनियर मणिशंकर ¨सह का दहेजमुक्त विवाह संपन्न हुआ। दहेजमुक्त इस विवाह के मौके पर विधायक डा. फैयाज अहमद, पूर्व विधान पार्षद सह वरीय लोजपा नेता प्रो. विनोद कुमार ¨सह, पूर्व विधायक रामकुमार यादव के अलावा अन्य अतिथि मौजूद थे। मौके पर मौजूद पूर्व विधान पार्षद प्रो. विनोद कुमार ¨सह ने कहा कि शिल्पा व मणिशंकर का दहेजमुक्त विवाह समाज के लिए प्रेरणास्वरूप साबित होगा। दहेजमुक्त विवाह को बढ़ावा देने के दिशा में दैनिक जागरण के प्रयास की जितनी भी सराहना की जाए कम होगी। दहेजमुक्त विवाह के संचालन में शिल्पा कुमारी के दादा तपेश्वर ¨सह, चाचा रमेश कुमार ¨सह, अरविन्द कुमार ¨सह, लोकेन्द्र कुमार ¨सह सहित अन्य परिजन तन्मयता से जुटे रहे।
------------
'दहेज सूबा ही नहीं देश की बड़ समस्या है। इस समस्या को जागरुकता के माध्यम से दूर किया जा सकता है। इस दिशा में दैनिक जागरण का प्रयास रंग लाएगा।'
- पप्पू कुमार पूर्वे
'दहेजमुक्ति अभियान से आदर्श समाज का निर्माण होगा। कोढ़ बन चुकी दहेज प्रथा को दूर हटाने के दिशा में जागरण का प्रयास बेहतर होगा।'
- कृति प्रिया
'दहेजमुक्ति के समर्थन में समाज के सभी वर्गों के लोगों को आगे आना होगा। दहेज मुक्ति के बगैर आधी आबादी के समुचित विकास की बात करना बेकार साबित होगा।'
- मोहन ठाकुर
'ग्रामीण क्षेत्रों में दहेजमुक्त अभियान को धरातल पर उतारने के लिए बुजुर्गों व युवाओं की टोली बनाकर जागरण के अभियान को आगे बढ़ाना होगा।'
- प्रकाश झा
'दहेज समाज के लिए अभिशाप बन चुका है। इससे छूटकारा पाने के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा। इस दिशा में जागरण ने बेहतर पहल की है।'
- सविता देवी
'दहेज प्रथा से पूरी तरह निजात के दिशा में जागरण का प्रयास को आगे ले जाने के लिए सभी लोगों को तत्परता से सहयोग करना होगा।'
- कंचन झा