Move to Jagran APP

दीपावली और छठ को ले प्रशासन चौकस

दीपावली एवं छठ को लेकर प्रशासन पूरी तरह चौकस है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 10:17 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 10:17 PM (IST)
दीपावली और छठ को ले प्रशासन चौकस
दीपावली और छठ को ले प्रशासन चौकस

मधुबनी। दीपावली एवं छठ को लेकर प्रशासन पूरी तरह चौकस है। नगर थाना पर सोमवार को प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों ने दीपावली व छठ को लेकर संयुक्त बैठक की। इसमें सहायक समाहर्ता कुमार गौरव, सदर एसडीओ सुनील कुमार ¨सह, सदर एसडीपीओ कामिनी बाला, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी जटाशंकर झा, नगर थानाध्यक्ष अरूण कुमार राय आदि ने भाग लिया। इस बैठक में सदर एसडीओ सुनील कुमार ¨सह ने कहा कि दीपावली व छठ को लेकर अनुमंडल प्रशासन द्वारा विभिन्न जगहों पर प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों, दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। संवेदनशील घाटों पर एनडीआरएफ की टीम की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं सदर एसडीपीओ कामिनी बाला ने कहा कि गश्ती की पुख्ता व्यवस्था की गई है। सघन वाहन चे¨कग अभियान चलाने तथा सघन रात्रि गश्ती करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार रात्रि आठ से दस बजे तक ही पटाखा छोड़ा जा सकता है। इस आदेश का अनुपालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी जटाशंकर झा ने कहा कि छठ घाटों की सफाई की जा रही है। छठ घाटों तक जाने वाली सड़कों को मोटरेबल किया जा रहा है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.