धनतेरस पर सजा बाजार, जमकर होगी खरीदारी
दीपावली से पूर्व यानी आज सोमवार को धनतेरस को लेकर लोग उत्साह से लबरेज नजर आ रहे हैं। धनतेरस पर सोना, चांदी, बर्तन सहित अन्य सामान की जमकर खरीदारी की जाएगी।
मधुबनी। दीपावली से पूर्व यानी आज सोमवार को धनतेरस को लेकर लोग उत्साह से लबरेज नजर आ रहे हैं। धनतेरस पर सोना, चांदी, बर्तन सहित अन्य सामान की जमकर खरीदारी की जाएगी। शहर के अनेक ज्वेलर्स, बर्तन, मोबाइल, कंप्यूटर, टीवी, फ्रीज सहित अन्य सामान की दुकानों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। युवाओं का रुझान कंप्यूटर, मोबाइल, लैपटाप, टैबलेट की ओरधनतेरस पर युवाओं में मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटाप, टेबलेट की खरीदारी की ओर काफी रूझान देखा जा रहा है। वहीं महिलाएं सोना-चांदी के जेवर तथा बर्तन की खरीदारी को तरजीह देंगी। बच्चों की सूची में इलेक्ट्रोनिक खिलौना के अलावा कपड़े सहित अन्य सामान शामिल होंगे। लुभा रहा आकर्षक उपहार धनतेरस पर खरीदारी को लेकर ज्वेलर्स सहित अन्य सामान के विक्रेताओं द्वारा विशेष आकर्षक उपहार योजना लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। धनतेरस पर सामान की बिक्री को लेकर स्थानीय दुकानदार भी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वहीं जगह-जगह भगवान गणेश, लक्ष्मी की मूर्तियों का दुकान भी सजा ली गई है। बर्तन बाजार के दुकानदार तो बर्तन को सड़क के किनारे भी सजा रखा है। वाहन बाजार भी सजधज कर तैयार इस बार बाजार में विभिन्न वाहन कंपनी ने बाइक के कई नए मॉडल भी लांच किया है। शिव शक्ति हीरो के प्रोपराइट डा. साकेत महासेठ ने कहा कि हीरो ने बाइक के कई नए मॉडल लांच किया है। हीरो का स्कूटर की खरीदारी पर आकर्षक छूट दी जाएगी। वहीं तिरुपति इंटरप्राइजेज महिन्द्रा बाइक के संचालक रवीन्द्र नारायण राय ने कहा कि खरीदारों के लिए कई आकर्षक उपहार दिए जा रहे हैं। वहीं महारानी होंडा के संचालक राहुल पूर्वे व अरविन्द पूर्वे के बताया कि धनतेरस की खरीदारी पर आकर्षक छृट व उपहार दिए जा रहे हैं। यातायात व्यवस्था रहेगा चुस्त-दुरुस्त धनतेरस पर शहर के बाटा चौक से महंथी लाल चौक, शंकर चौक से राउतपट्टी, चूड़ी बाजार चौक से लोहापट्टी बाजार, मिलन चौक से बाटा चौक के अलावा यहां के व्यस्त बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ के कारण लोगों को पैदल आवाजाही में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। धनतेरस को लेकर भीड़भाड़ वालों जगहों पर पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गई है। यातायात पुलिस को भी चुस्त रहने का निर्देश दिया गया है।
भगवान विष्णु के 12वें अवतार धन्वंतरि : ऋषिनाथ
भगवान धन्वंतरि का उल्लेख महाभारत एवं पुराणों में मिलता है। भागवत पुराण में धन्वंतरि को भगवान विष्णु का 12वां अवतार बताया गया है। धनतेरस की महत्ता की जानकारी देते हुए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. ऋषिनाथ झा कहते हैं कि पौराणिक मान्यतानुसार सागर मंथन के समय भगवान विष्णु के अंश से धन्वंतरि (धन-त्रयोदशी) के दिन ही अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। जिसे प्राप्त करने के लिए देवता और असुर तेजी से लपके थे। जिससे अमृत कलश से कुछ बूंदें पृथ्वी पर छलक पाईं। इसी से अनेक औषधीय वनस्पतियों का प्रादुर्भाव हुआ था। अमृत कलश को भगवान विष्णु को सौंप दिया गया। तब से स्वास्थ्य के देवता के रूप में आज के दिन धन्वंतरि की पूजा-अर्चना विशेष रूप से की जाती है। धनतेरस के दिन मृत्यु के देवता यमराज की आराधना भी की जाती है। श्री झा कहते हैं कि धनतेरस के दिन मृत्यु के देवता यमराज की आराधना भी की जाती है। ऐसी मान्यता है कि यमराज की उपासना से अकाल मृत्यु नहीं होती। इस दिन सोना-चांदी व बर्तन खरीदने की परम्परा रही है।