Move to Jagran APP

सड़क हादसे में सरकारी कर्मचारी की मौत, पसरा मातम

झंझारपुर प्रखंड के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी मुनेश्वर मंडल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वे 30 अप्रैल को सेवनिवृत्त होने वाले थे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Apr 2019 12:13 AM (IST)Updated: Fri, 12 Apr 2019 06:20 AM (IST)
सड़क हादसे में सरकारी कर्मचारी की मौत, पसरा मातम
सड़क हादसे में सरकारी कर्मचारी की मौत, पसरा मातम

मधुबनी। झंझारपुर प्रखंड के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी मुनेश्वर मंडल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वे 30 अप्रैल को सेवनिवृत्त होने वाले थे। घटना एनएच 57 पर चनौरगंज के समीप गुरुवार सुबह 10 की है। दुर्घटना की सूचना पर प्रखंड प्रशासन की गाड़ी घायल कर्मी को अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने घायल कर्मी को मृत घोषित कर दिया। बीडीओ डॉ. अमित कुमार ने बताया कि चतुर्थ वर्गीय कर्मी मुनेश्वर मंडल को प्रखंड अंतर्गत थाना से वाहन चेकिग सीजर लिस्ट का तामिल प्रतिवेदन लेकर कार्यालय आने को कहा गया था। चनौरगंज के समीप अज्ञात स्कॉर्पियो ने ठोकर मार दी। कर्मी साइकल से था। बीडीओ ने कहा कि प्रावधान के मुताबिक सरकारी सहायता दी जायगी। प्रखंड कर्मी 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होने वाला था। लोकसभा चुनाव के लिए पी थ्री का प्रशिक्षण भी ले चुका था। कर्मी का घर नवानी है।

loksabha election banner

वह चुनाव कार्य से संबंधित कागजात लेने थाना जा रहा था। वाहन चेकिग सीजर लिस्ट का तामिल प्रतिवेदन प्रखंड के थाना से लेकर आने का निर्देश मिला था। उसकी मौत से सभी हतप्रभ हो गए। दो पुत्र और एक पुत्री का भरा पूरा परिवार अपने पीछे छोड़ गए हैं। थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि लाश का पंचनामा करवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के पोते के फर्द बयान पर मामला दर्ज किया गयौ। ठोकर मारकर भागने वाले स्कॉर्पियो की भी टॉल टैक्स के सीसीटीवी से टोह लेने का भी प्रयास किया जा रहा है। कर्मी की मौत के बाद प्रखंड में शोक सभा की गई। दुर्घटना के बाद मौत की खबर मिलते ही प्रखंड कर्मी अस्पताल पहुंचे। बीएओ की अगुआई में प्रखंड में शोक सभा हुई। शोक सभा में बीडीओ ,सीओ श्याम किशोर यादव, प्रखंड प्रमुख रंजू देवी, पूर्व मुखिया गणपति मिश्र, मनरेगा पीओ कुलानंद सहनी, बीईओ शम्भू शरण सिंह सहित अन्य शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.