Move to Jagran APP

शैक्षिक विकास के बिना समाज व राष्ट्र का उत्थान असंभव : गुरु प्रकाश

मधुबनी। स्थानीय राज परिसर स्थित हाथी घर प्रांगण में सृष्टि संकल्प सेवा फाउंडेशन की स्थापना क

By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Mar 2021 12:08 AM (IST)Updated: Tue, 23 Mar 2021 12:08 AM (IST)
शैक्षिक विकास के बिना समाज व राष्ट्र का उत्थान असंभव : गुरु प्रकाश

मधुबनी। स्थानीय राज परिसर स्थित हाथी घर प्रांगण में सृष्टि संकल्प सेवा फाउंडेशन की स्थापना के लिए समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह का उद्घाटन राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल, पूर्व मंत्री सह विधायक विनोद नारायण झा, विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ, विधायक अरुण शंकर प्रसाद, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश, जिला परिषद अध्यक्ष शीला मंडल एवं सृष्टि संकल्प सेवा फाउंडेशन के संरक्षक सुजीत पासवान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह की अध्यक्षता सृष्टि संकल्प सेवा फाउंडेशन के संरक्षक सह लनामिविवि के सिडिकेट सदस्य सुजीत पासवान एवं संचालन रंजीत चौधरी ने किया। संस्था के संरक्षक सुजीत पासवान ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने कहा कि सम्पूर्ण शैक्षिक विकास के बिना समाज व राष्ट्र का उत्थान असंभव है। उन्हें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि फाउंडेशन के कार्यकर्ता अपनी क‌र्त्तव्यनिष्ठा की बदौलत समाज में हाशिए पर रहने वाले लोगों तक विकास की रोशनी पहुंचाने में सफल होंगे। वहीं राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने कहा कि समाज में असमानता है, जिस कारण आपस में दूरियां बढ़ी हैं। उन्होंने अभाविप कार्यकर्ताओं से अपील किया कि सेवा, शिक्षा व संस्कार के क्षेत्र में कार्य कर सामाजिक विकास में जुटें। पूर्व मंत्री सह विधायक विनोद नारायण झा, विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ, विधायक अरुण शंकर प्रसाद व जिप अध्यक्ष शीला मंडल ने कहा कि हम सभी के लिए ़खुशी व फº का दिन है कि आज गांव, गरीब व पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था का जन्म हुआ है। समारोह को शारीरिक शिक्षा प्रमुख अरविद कुमार, जिला पार्षद खुशबू कुमारी, एलएनएमयू अभाविप संयोजक राकेश साहु ने भी संबोधित किया। समारोह में ऋषि रौशन श्रीवास्तव, चंदन ठाकुर, ऋषिरौशन श्रीवास्तव, सुधांशु झा, पिकी झा, पूनम मल्लिक, राजन कुमार, रंजीत मालाकार, मनीष पासवान, नवीन झा आदि भी मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.