विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बैरवा गांव में खेत से मिली भगवान विष्णु की प्रतिमा

By JagranEdited By:
Published: Fri, 19 Mar 2021 11:57 PM (IST)

मधुबनी। मधवापुर प्रखंड के बलवा पंचायत अंतर्गत बैरवा गांव में खेत से मिट्टी काटने के दौरान भगवान

बैरवा गांव में खेत से मिली भगवान विष्णु की प्रतिमा
बैरवा गांव में खेत से मिली भगवान विष्णु की प्रतिमा

मधुबनी। मधवापुर प्रखंड के बलवा पंचायत अंतर्गत बैरवा गांव में खेत से मिट्टी काटने के दौरान भगवान विष्णु की अष्टधातु की प्रतिमा मिली। प्रतिमा मिलने की खबर सुनते ही लोगों में कोतुहल मच गया। प्रतिमा देखने लोगों की भीड़ जुटने लगी। प्रतिमा को फिलहाल ग्रामीणों ने खेत से निकाल कर गांव के ब्रह्म स्थान में रखा है। जानकारी के अनुसार पूर्व मुखिया मो. लतीफ राइन अपने सड़क किनारे जमीन पर भूसा का घर बनाने के लिए गांव के ही मजदूर हिरजु पासवान, बौआ पासवान व मो. सिकन्दर के साथ घर भरने के लिए उसी खेत से मिट्टी कटवा रहा था। करीब एक ़फीट की गहराई पर कुदाल पत्थर से टकराया। इसके बाद मजदूरों ने खोदना शुरू किया। ऊपर से लग रहा था कि कोई पत्थर होगा, लेकिन जैसे-जैसे खुदाई होती गई, मिट्टी के नीचे विशाल पत्थर मिला। जब लोगों ने उसे पलटा तो वह भगवान विष्णु की प्रतिमा निकली। लोगों ने प्रतिमा को उठाकर ब्रह्म बाबा स्थान लाया और उसे पानी से साफ किया। ग्रामीणों ने ब्रह्म बाबा स्थान में रखकर प्रतिमा की पूजा-अर्चना शुरू कर दी है।

-----------

करीब पांच क्विटल वजन की है प्रतिमा :

खुदाई के दौरान मिली यह प्रतिमा करीब पांच क्विटल की बताई जा रही है। हालांकि, यह अष्टधातु की है या किसी अन्य पत्थर की, इसकी पुष्टि पुरातत्व विभाग की जांच के बाद ही पता चल पाएगा। मजदूर हिरजु पासवान, बौए पासवान, ग्रामीण मनोज पासवान, सहदेव पासवान व हीरा शर्मा समेत लोगों ने बताया कि जमीन से मात्र एक फीट नीचे से यह प्रतिमा मिली है। कहा कि ग्रामीण आपस में बैठकर आगे का निर्णय लेंगे।

--------------

दर्शन को उमड़ने लगे लोग :

प्रतिमा मिलने की खबर आग की तरह गांव व पंचायत क्षेत्र में फैल गई। दसके बाद महिलाएं, युवा, बुजुर्ग व बच्चों की भीड़ प्रतिमा को देखन के लिए ब्रह्म स्थान में उमड़ पड़ी। मूर्ति की एक झलक पाने को स्थानीय लोग बेताब दिखे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।