Move to Jagran APP

जननायक कर्पूरी ठाकुर का जीवन ही एक संदेश

मधुबनी। पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती शहर के विभिन्न हिस्सों में मनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 10:44 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 10:44 PM (IST)
जननायक कर्पूरी ठाकुर का जीवन ही एक संदेश
जननायक कर्पूरी ठाकुर का जीवन ही एक संदेश

मधुबनी। पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती शहर के विभिन्न हिस्सों में मनाई गई। शहर से सटे चकदह स्थित विवाह भवन समीप राजद के तत्वावधान में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर विधायक समीर कुमार महासेठ ने कहा कि गुदरी के लाल जननायक का जीवन ही एक संदेश है। युवाओं को जननायक के आदर्शो को अपनाकर समाज के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की जरूरत है। विधायक भारत भूषण मंडल ने कहा कि जननायक का जीवन चरित्र हम हरेक लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उनके विचारों को जीवन में उतारने की जरूरत है। राजद के वरिष्ठ नेता राजकुमार यादव ने कहा कि सादगी के प्रतिमूर्ति जननायक के संघर्ष से लड़ते हुए हार नहीं मानी और अंतत: खुद को स्थापित कर एक मिसाल कायम किया। जयंती में किसान आंदोलन के समर्थन में 24 से 29 जनवरी तक एक हफ्ते का किसान जागरूकता सप्ताह मनाने का निर्णय लेते हुए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ 30 जनवरी को मानव श्रृंखला को सफल बनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम को पूर्व विधायक डॉ. फैयाज अहमद, उमाकांत यादव, मुखिया रामकुमार यादव, दिलीप कुशवाहा, प्रदीप प्रभाकर, वीणा देवी, इन्द्र भूषण यादव, अमरेन्द्र चौरसिया, चन्द्रशेखर झा सुमन, चंदे सदाय, मो. चांद, मोतीउरर्हमान, देव नारायण साह, जीवछ यादव, सुनील मंडल, वीर बहादुर राय, अमन कुमार यादव, इन्द्रजीत राय सहित अन्य ने संबोधित किया। वहीं शहर के गिलेशन बाजार स्थित गरीब गुरबा अधिकार मंच द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। जयंती में मंच के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, सचिव विजय घनश्याम, अशोक साह, राजू साह, वीरेंद्र साह, राधेश्याम, जीवछ साह, विनोद कुमार, कपिलेश्वर साह, चौठी महतो सहित अन्य ने हिस्सा लिया। इधर, भारतीय चेतना पार्टी कार्यालय में अध्यक्ष संजय कुमार महतो की अध्यक्षता में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। जिसमें पार्टी के विनोद प्रसाद गुप्ता, उमेश उषाकर, उमेश साह, अमित कुमार, राज गुप्ता, अशोक राम, छोटू पासवान, डॉ. शंकर प्रसाद सिंह, मो. आसिफ, बेचन राम, अभिषेक कुमार, दिनेश राम सहित अन्य ने हिस्सा लिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.