Move to Jagran APP

मां दुर्गा के दर्शन को उमड़ी भीड़

मधुबनी। बिस्फी प्रखंड क्षेत्र में आज सप्तमी को मां भगवती का पट खुलते ही दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 11:23 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 05:05 AM (IST)
मां दुर्गा के दर्शन को उमड़ी भीड़
मां दुर्गा के दर्शन को उमड़ी भीड़

मधुबनी। बिस्फी प्रखंड क्षेत्र में आज सप्तमी को मां भगवती का पट खुलते ही दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। संपूर्ण प्रखंड क्षेत्र नवरात्रा के रंग से सराबोर दिख रहा है। भोजपण्डौल, चहुटा, सिमरी, बिस्फी, आदि स्थानों पर भागवत कथा का भी आयोजन किया जा रहा है। चहुटा दुर्गा मंदिर परिसर में संध्या समय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। चहुटा में अपने प्रवचन में पंडित श्री पवन झा ने कहा कि भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य की आत्मा पवित्र होती है। लोगों के अन्दर व्याप्त कलुषित विचार काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार आदि का विनाश होता है। इसके नष्ट होते ही लोगो का ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ती है एवं लोग जीवन मरण रूपी भव सागर से मुक्ति पाकर परम गति को प्राप्त करता है। इस पूजा के यजमान चन्द़मौहन चौधरी ने कहा कि यहां विगत 49बर्षों से भगवती की पूजा की जा रही है। यहां सच्चे मन से जो कोई मनौती करते हैं उनकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है।

loksabha election banner

जयनगर : अनुमंडल मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों में स्थित दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र के सप्तमी तिथि को मैया का पट खुलते ही श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन को उमड़ पड़े। विभिन्न दुर्गा मंदिर में सप्तमी तिथि को मां दुर्गा को नेत्र प्रदान होते ही मां के दर्शन हेतु लंबी कतारें लगनी लगी। मां को नेत्र प्रदान करने से पूर्व बेल तोड़ी की रस्म विधि विधान से संपन्न की गई। धमियांपट्टी दुर्गा मंदिर में पंडित प्रो. प्रमोद मिश्रा के नेतृत्व में दरभंगा के मूर्तिकार सुजीत कुमार द्वारा मां दुर्गा के भव्य व आकर्षक प्रतिमा को नेत्र प्रदान किया गया। नेत्र प्रदान का मां का पट खुलते ही श्रद्धालु दर्शन को पहुंचने लगे। दुल्लीपट्टी दुर्गा मंदिर, परसा दुर्गा मंदिर, उसराही दुर्गा मंदिर, जयनगर मेन रोड स्थित दुर्गा मंदिर, स्टेशन परिसर स्थित दुर्गा मंदिर में भी भगवती दुर्गा को विधि विधान से नेत्र प्रदान कर मैया का पट दर्शन हेतु खोल दिया गया। पंडौल: दुर्गा पूजा के अवसर पर शुक्रवार को मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पंडौल बाजार, प्रखंड परिसर, यमशम, सरिसव पाही नवटोल, शाहपुर, भागीरथपुर, गंधवारि, भगवतीपुर, बथने, नाहर दुर्गास्थान, सलेमपुर, बिरौल, बिहनगर, बिठुआर, राजेग्राम, बलिया सहित सभी दुर्गा मंदिर में श्रद्धालु भक्तों की काफी भीड़ देखी गई। इस बार मधुबनी विधान सभा के लगभग सभी प्रत्याशी भी अपने क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण करते देखे जा रहे हैं।

रहिका: : रहिका प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रो में मां दुर्गा मंदिर मे देवी का पट खुलते ही श्रद्धालु पूजा,अर्चना को ले पहुंच रहे है। सारा क्षेत्र भक्तिमयी माहौल बना हुआ है। रहिका,सतलखा पोखरौनी, सौराठ, कपिलेश्वर, ककरौल,वनदुर्गा, के अलावे,अन्य स्थलों पर विधि पूर्वक पूजा के साथ साथ संध्या आरती देखने वाला होता है। सतलखा मे संध्या आरती को देखने दूर दूर से भक्त पहुंचते हैं। मेला का भी आयोजन किया गया है। कोरोना काल के कारण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.