विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छापेमारी में ब्रांडेड कंपनियों के नकली उत्पाद जब्त

By JagranEdited By:
Published: Sun, 20 Oct 2019 11:27 PM (IST)

मधुबनी। अनुमंडल क्षेत्र में कई कंपनियों के नकली उत्पाद बिक रहे हैं। रविवार को पीडीलाइट इंडस्ट्रीज का वाटर प्रुफिग उत्पाद ...और पढ़ें

छापेमारी में ब्रांडेड कंपनियों के नकली उत्पाद जब्त
छापेमारी में ब्रांडेड कंपनियों के नकली उत्पाद जब्त

मधुबनी। अनुमंडल क्षेत्र में कई कंपनियों के नकली उत्पाद बिक रहे हैं। रविवार को पीडीलाइट इंडस्ट्रीज का वाटर प्रुफिग उत्पाद डा फिक्सइट की नकली खेप बाजार समिति के नजदीक से पकड़ी गई। कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि पुनीत धिगरा दिल्ली से थाना पहुंचे। झंझारपुर पुलिस को एक आवेदन देकर छापामारी का आग्रह किया। पुलिस बल उक्त कंपनी के अधिकारी के साथ बाजार समिति के नजदीक अशोका ट्रेडर्स में छापामारी की। यहं पांच लीटर के 13 पैकेट डा फिक्सइट जब्त किए गए। कंपनी के प्रतिनिधि के अनुसार सभी उत्पाद नकली हैं। इस सिलसिले में पुलिस ने नकली उत्पाद बेचने वाले दुकानदार नगर पंचायत निवासी सुभाष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। कंपनी के प्रतिनिधि ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। कंपनी के प्रतिनिधि ने कंपनी का असली उत्पाद भी पुलिस को दिया है। ताकि, एफएसएल से जांच कराई जा सके।

इससे पूर्व इसी चालू वर्ष में फरवरी में झंझारपुर में नकली गुलाब जल बेचते एक दुकानदार मणिकांत चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस संबंध में भी प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जानकार बताते हैं कि प्रत्येक दुकान में अपवाद को छोड़कर सभी उपयोगी प्रोडक्ट के नकली उत्पाद बाजार में बेचे जा रहे हैं। जानकारी के अभाव में ग्राहक नकली उत्पाद की धड़ल्ले से खरीद कर रहे हैं। ग्राहक इन नकालची के शिकार हो रहे हैं। फुलपरास में नकली सामान बरामद, एक गिरफ्तार

फुलपरास (मधुबनी), संस : थाना क्षेत्र के सिसवार बाजार से भी पुलिस ने डा फिक्सइट के नकली पैकेट के साथ माधव एजेंसी के मालिक को गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष महफूज आलम ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छापेमारी की गई। माधव एजेंसी में छापेमारी के दौरान कंपनी के कर्मी भी उपस्थित थे। दुकान में नकली माल बरामद किया। छापेमारी के दौरान एजेंसी के मालिक कैलाश ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार डाक्टर फिक्सइट के नकली उत्पाद बेचने की शिकायत कंपनी की ओर से एसपी को दी थी। इसके बाद फुलपरास पुलिस ने छापेमारी की।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।