रसोइयों ने शुरू की बेमियादी हड़ताल
मांगों के समर्थन में राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत जिले भर के रसोइए आज से हड़ताल पर चले गए।
मधुबनी। मांगों के समर्थन में राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत जिले भर के रसोइए आज से हड़ताल पर चले गए। जिससे स्कूलों में मध्याह्न भोजन व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।
मधवापुर :बिहार राज्य रसोइया संघ के आह्वान पर मधवापुर प्रखंड इकाई के रसोईयों ने अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार से विद्यालयों में मिड डे मील बनाना बंद कर अनिश्चितकालिन हड़ताल पर चली गईं। रसोइयों के हड़ताल से प्रखंड के 112 प्रारंभिक विद्यालयों में अध्ययनरत करीब 30 हजार बच्चों को स्कूल में मिलने वाली मध्याह्न भोजन बंद हो गया है।
आंदोलनकारी रसोइयों की प्रमुख मांगों में सरकारी कर्मी का दर्जा देने, रसोईयों को 18 हजार मानदेय देने, दस माह के बदले बारह माह का मानदेय देने, माह में सरकारी अवकाश निर्धारित करने, चिकित्सा भत्ता एवं 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन देने, वर्ष में चार बार सूती पोशाक देने सहित आठ सूत्री मांगें शामिल है। रसोइया संघ के प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश कुमार भगत ने बताया कि संघ के आह्वान पर मांगों को लेकर विद्यालयों में भोजन बनाना बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू किया गया है। आंदोलन में रसोइया इंद्र देवी, रामकरण यादव, सुशील यादव, पवन यादव, शीला देवी, देवन पंडित, शांति देवी सहित सभी रसोइया शामिल हैं।
लौकही: प्रप्रखंड रसोइया संघ के अध्यक्ष शिव यादव ने कहा कि जबतक हमारी मांग सरकार नहीं मानेगी आन्दोलन जारी रहेगा। सचिव पवन यादव, अषोक यादव, हसीना खातून, चन्दन देवी, यदुनन्दन यादव, खुशी लाल सहित आदि लोगों की सहभागगिता रही।