Move to Jagran APP

सीओ ने किया पूर्वी तटबंध का निरीक्षण, लोगों की मुश्किलों से हुए रूबरू

मधुबनी। सीओ विष्णुदेव सिंह ने रविवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान रुद्रपुर थानाध्यक्ष गया सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Jul 2020 12:38 AM (IST)Updated: Mon, 13 Jul 2020 12:38 AM (IST)
सीओ ने किया पूर्वी तटबंध का निरीक्षण, लोगों की मुश्किलों से हुए रूबरू
सीओ ने किया पूर्वी तटबंध का निरीक्षण, लोगों की मुश्किलों से हुए रूबरू

मधुबनी। सीओ विष्णुदेव सिंह ने रविवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान रुद्रपुर थानाध्यक्ष गया सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे। अधिकारियों ने नदी में पानी के बढ़ते स्तर का निरीक्षण किया और आसपास के प्रभावित क्षेत्रों का अवलोकन किया। इन पदाधिकारियों ने पिछले साल भदुआर स्थित टूटे तटबंध की ओर भी जांच की और बाढ़ प्रभावित आम लोगों से बात कर उनकी मुश्किलों और समस्याओं की जानकारी ली।सीओ विष्णुदेव सिंह ने कहा कि उन्होंने कमला नदी और पूर्वी तटबंध का जायजा लिया है। पानी की स्थिति सामान्य है और फिलहाल खतरे की कोई बात नही है। कहा कि अब तक किसी भी तरह का जान-माल का खतरा नहीं हुआ है। सीओ ने कहा कि हालात पर प्रशासन नजर बनाए हुए हैं। तटबंध के रेन कट वाले जगहों पर जल संसाधन विभाग लगातार काम कर रहा है। सीओ ने बताया कि प्रशासनिक स्तर पर बाढ़ से निपटने की तैयारी कर ली गई है। प्रखंड में 11 शरण स्थल चिन्हित की गई है। जिसमें बाढ़ के दौरान परिचालन के लिए छह नाव उपलब्ध किए गए है। इसमें तीन सरकारी नाव के अतिरिक्त तीन निजी नाव की व्यवस्था की गई है। आवश्यकता पड़ने पर संख्या में इजाफा किया जाएगा। बाढ़ से प्रभावित होने वाली संभावित आबादी के लिए अस्थायी शरण स्थल चिन्हित कर स्वास्थ्य विभाग को बाढ़ के दौरान सभी जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.