विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CM Nitish Kumar ने मधुबनी में किया रोड शो, 649 करोड़ की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास

Published: Sat, 26 Jul 2025 11:45 AM (IST)Updated: Sat, 26 Jul 2025 12:44 PM (IST)

Bihar News सीएम नीतीश कुमार तय समय से थोड़ी देर से मधुबनी पहुंचे। यहां से वे खुली बस में सवार ...और पढ़ें

थोड़ी देरी से मधुबनी पहुंचा सीएम का हेलीकाप्टर। जागरण
थोड़ी देरी से मधुबनी पहुंचा सीएम का हेलीकाप्टर। जागरण

 जागरण संवाददाता, मधुबनी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को मधुबनी में रोड शो और प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान 649 करोड़ की पांच योजनाओं का शिलान्यास किया। इसके बाद वे सीतामढ़ी के लिए रवाना हो गए। उनके साथ रोड शो में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और संजय झा ऊपर थे।

परिवहन मंत्री शीला कुमारी और स्थानीय सांसद भी वहीं पर थे। स्थानीय विधायक कहीं नहीं दिखे। लौकहा विधानसभा में कार्यक्रम था मगर वहां के राजद विधायक भारत भूषण मंडल को आमंत्रित नहीं किया गया था। करीब 500 मीटर तक रोड शो हुआ। हेलीपैड से लेकर प्रतिमा अनावरण स्थल तक।

उन्होंने पूर्व मंत्री हरि प्रसाद साह की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद करीब 10 मिनट तक उन्होंने अवलोकन किया और 649 करोड़ की 5 योजनाओं का शिलान्यास किया। इन योजनाओं की घोषणा प्रगति यात्रा के दौरान की थी। इसके बाद कुछ देर के लिए चुनिंदा कार्यकर्ताओ से मिले।

नीतीश कुमार का आगमन 11 बजे सूर्य प्रसाद प्लस टू उच्च विद्यालय के परिसर में बने हेलीपैड पर हुआ। इस अवसर पर डीएम आनंद शर्मा, डीआइजी स्वपना विश्राम और एसपी योगेन्द्र कुमार ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को गार्ड आफ आनर दिया गया। इस दौरान जीविका दीदीयों ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया।

मुख्यमंत्री ने निश्चय रथ द्वारा रोड शो किया, जिसमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राज्यसभा सांसद संजय झा, परिवहन मंत्री शीला मंडल और सांसद रामप्रीत मंडल भी शामिल थे। प्रतिमा स्थल से लगभग 100 मीटर की दूरी पर सुरक्षा घेरे के अंदर सभी ने पैदल मार्च किया। वहां मुख्यमंत्री ने प्रतिमा का अनावरण किया और इसके बाद पांच योजनाओं का शिलान्यास किया, जो प्रगति यात्रा के दौरान रह गई थीं।

इस क्रम में स्थानीय एनडीए कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का मखान के माला और पाग से स्वागत किया। मुख्यमंत्री लगभग 10 मिनट तक टेंट में बैठे रहे, इस दौरान उन्होंने किसी से बातचीत नहीं की। चाय पीने के बाद वे उठे और दूसरे गेट से पैदल ही हेलीपैड पहुंचे।