केंद्रीय सहकारी बैंक निदेशक मंडल चुनाव को पर्यवेक्षक नियुक्त
जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक, मधुबनी के निदेशक मंडल चुनाव के लिए प्रमंडलीय आयुक्त ने पर्यवेक्षक की नियुक्ति कर दी है।
मधुबनी। जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक, मधुबनी के निदेशक मंडल चुनाव के लिए प्रमंडलीय आयुक्त ने पर्यवेक्षक की नियुक्ति कर दी है। दरभंगा जिला के उप विकास आयुक्त वरूण कुमार मिश्र को उक्त चुनाव पर पैनी नजर रखने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं उक्त चुनाव के निर्वाचन कार्य हेतु मदान केन्द्र एवं मतगणना स्थल के संबंध में निर्वाची पदाधिकारी सह सदर एसडीओ, मधुबनी सुनील कुमार ¨सह ने प्रस्ताव जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, मधुबनी को भेज दिया है। अनुमंडल अधिकारी, सदर मधुबनी के कार्यालय स्थित अनुमंडल पदाधिकारी के इजलास में मतदान केन्द्र एवं मतगणना केन्द्र बनाए जाने का प्रस्ताव जिला निर्वाचन पदाधिकारी के पास अनुमोदन हेतु भेजा गया है। यहां उल्लेखनीय है कि जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक, मधुबनी के निदेशक मंडल का चुनाव हेतु 18 जनवरी को मतदान तथा मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना कराया जाएगा। इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए महज दो ही उम्मीदवार के चुनाव मैदान में रहने से सुजनकांत ठाकुर एवं ब्रह्मानंद यादव के बीच सीधा मुकाबला है। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए साम उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा विभिन्न कोटि के निदेशक पद के लिए भी कई उम्मीदवार अपनी राजनीतिक किस्मत आजमा रहे हैं।