Move to Jagran APP

यातायात के नियमों का पालन करते हुए सावधानी से चलाएं गाड़ी

लोक सभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। स्थानीय अंधराठाढ़ी और रुद्रपुर थाना पुलिस ने सोमवार को मुख्य सड़क पर सघन वाहन चेकिग अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 10:50 PM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 10:50 PM (IST)
यातायात के नियमों का पालन करते हुए सावधानी से चलाएं गाड़ी

मधुबनी। लोक सभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। स्थानीय अंधराठाढ़ी और रुद्रपुर थाना पुलिस ने सोमवार को मुख्य सड़क पर सघन वाहन चेकिग अभियान चलाया। वाहन चेकिग अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष अमृत लाल वर्मन और गया सिंह खुद कर रहे थे। इस दौरान बाजार से गुजर रहे सभी दो पहिया, चारपहिया आदि वाहनों को रोक कर वाहनों के कागजात, ड्राइविग लाइसेंस, ऑनर बुक, इंश्योरेंस और अन्य कागजातों की जांच की गई। साथ ही गाड़ियों की डिक्की को भी खोलकर जांचा गया।

loksabha election banner

थानाध्यक्ष अमृत लाल वर्मन ने बताया कि लोक सभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस कप्तान के निर्देश पर सघन वाहन चेकिग अभियान चलाया जा रहा है। ये वाहन चेकिग अभियान चुनाव तक लगातार जारी रहेगा। साथ ही ये अभियान प्रखंड में जगह बदल बदल कर चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य सुरक्षित यातायात के नियमों के प्रति लोगो को जागरूक करना है। साथ ही उनलोगों पर कड़ी नजर भी रखना है जो इन नियमों का उल्लंघन करते हैं।

जांच से बाजार कागजात और सुरक्षा के बिना बाइक चला रहे बाइक सवारों में हड़कंप मच गया। जांच के फौरन त्रुटि पाए जाने वाहनों का नियम के अनुरूप चालान काटा गया। थानाध्यक्ष गया सिंह ने कहा की दो पहिया वाहनों को सख्त हिदायत दी गयी कि हेलमेट और जूते पहनकर ही गाड़ी चलाएं। गाड़ी के सभी कागजात अपने साथ रखें। साथ ही यातायात के नियमों का पालन करते हुए सावधानी से गाड़ी चलाएं। अभियान में एएसआइ मिथिलेश सिंह, के मंडल, महिला सिपाही अंचला कुमारी, किसुन मंडल सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.