अभियान चला किया स्वच्छता के प्रति जागरूक
दैनिक जागरण के द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान से प्रेरित होकर किसान जागरूकता विकास समिति बेनीपट्टी के तत्वावधान में स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत बेनीपट्टी बाजार के विद्यापति चौक के निकट स्वच्छता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
मधुबनी। दैनिक जागरण के द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान से प्रेरित होकर किसान जागरूकता विकास समिति बेनीपट्टी के तत्वावधान में स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत बेनीपट्टी बाजार के विद्यापति चौक के निकट स्वच्छता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। साथ ही गांव की सड़क की साफ-सफाई की। किसान जागरूकता विकास समिति के सचिव कमल कुमार झा ने स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत रैली निकालकर लोगों को जागृति किया। साफ-सफाई व पॉलीथिन का प्रयोग नही करने एवं घर की कूड़ा कड़कट सड़क व नाली में नहीं फेकने तथा हर घर में शौचालय की निर्माण कराए जाने पर विस्तार से बल दिया। उन्होंने कहा कि जहां साफ-सफाई रहता है वहां ईश्वर का वास होता है। गदंगी ही बीमारी का मूल जड़ है। गंदगी से होने वाली बीमारी के संबंध में लोगों को जागरूक किया। प्लास्टिक बैग व थैला एवं पॉलिथिन नदी व नाले में जमा हो जाते हैं। जल जमाव के कारण मक्खी, मच्छर पनपते हैं। पेड़-पौधे के विकास में ये बाधक होते है। श्री झा ने सैकड़ो लोगों के बीच विभिन्न प्रकार के पौध का वितरण किया। पौध लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया।
इस अवसर पर मिथिलेश मिश्र, शोभित कामत, निलम देवी, सुषमा देवी, आनंद मोहन झा, सुधाकर झा, राजेश कुमार झा, सरोजानंद झा, मो जमीर, रामलखन राम, प्रभाकर झा ऋषभ, लोकेश कुमार झा, मुकेश कुमार झा, गौरव झा, आदित्य झा, हिमांशु कुमार झा, अमित कुमार पासवान, सुदीत पंडित, नन्दनी कुमारी, कल्पना कुमारी, प्रिति कुमारी, अंजली कुमारी, आरती कुमारी, काजल कुमारी, खुशी कुमारी, नेहा कुमारी, जलेश्वर राम, माधुरी देवी सहित कई लोगों मौजूद थे।