यत्र-तत्र कचरा नहीं फेंकने का आह्वान
जयनगर अनुमंडल मुख्यालय में रविवार को साप्ताहिक साफ-सफाई अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया।
मधुबनी। जयनगर अनुमंडल मुख्यालय में रविवार को साप्ताहिक साफ-सफाई अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। सामाजिक कार्यकर्ता धीरेन्द्र कुमार और मुख्य पार्षद कैलाश पासवान के संयुक्त तत्वावधान में चलाए गए स्वच्छता अभियान में दर्जनों लोगों ने भाग लिया। रविवार को अनुमंडल अस्पताल की साफ-सफाई की गई। सफाई अभियान में अमित पूर्वे, शिक्षक मनोज पासवान, केशव ¨सह, विवेक कुमार, सुमन कुमार, अजीत शर्मा, मंसूर आलम, मो. युनूस, ओमप्रकाश यादव, प्रभाष झा, वार्ड पार्षद मोहन राय समेत अन्य लोग शामिल हुए। शहरवासियों से कचड़ा यत्र-तत्र नहीं फेंकने की अपील की गई। शहरवासियों से कचड़ा घर में जमा कर नगर पंचायत के वाहन आने पर उसमें डालने की अपील की गई। अवर निर्वाची पदाधिकारी कुमुद रंजन के पहल पर विगत दो सप्ताह से प्रत्येक रविवार को शहर स्वच्छता अभियान के साथ-साथ लोगों को शहर को स्वच्छ बनाने के लिए जागरुक किया जा रहा है।